Move to Jagran APP

शिमला के ऐतिहासिक क्राइस्ट चर्च में क्रिसमस पर 37 साल बाद बजी विशेष घंटियां Shimla News

हिल्स क्वीन शिमला के रिज मैदान पर स्थित ऐतिहासिक क्राइस्ट चर्च में इस बार क्रिसमस पर 37 साल बाद बजने वाली पवित्र घंटियां (बेल्स) अब फिर सुनाई दीं।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Wed, 25 Dec 2019 04:53 PM (IST)Updated: Wed, 25 Dec 2019 04:53 PM (IST)
शिमला के ऐतिहासिक क्राइस्ट चर्च में क्रिसमस पर 37 साल बाद बजी विशेष घंटियां Shimla News
शिमला के ऐतिहासिक क्राइस्ट चर्च में क्रिसमस पर 37 साल बाद बजी विशेष घंटियां Shimla News

शिमला, जागरण संवाददाता। हिल्स क्वीन शिमला के रिज मैदान पर स्थित ऐतिहासिक क्राइस्ट चर्च में इस बार क्रिसमस पर 37 साल बाद बजने वाली पवित्र घंटियां (बेल्स) अब फिर सुनाई दीं। हालांकि बेल एक हफ्ते पहले रिपेयर हो चुकी थी। लेकिन क्रिसमस के दिन इसे दो बार बजाया गया। सुबह 9.30 बजे की प्रार्थना सभा के लिए 9.15 बजे और 11 बजे की प्रार्थना सभा के लिए 10.45 बजे यह बेल बजाई गईं।

loksabha election banner

साल 1982 में चर्च की इस घंटी में तकनीकी खराबी आ गई थी। इसके बाद चंडीगढ़ सहित प्रदेश के अन्य भागों से बैल के पुर्जे मंगवाकर कारीगरों ने बेल ठीक कर दी थी। बताया जा रहा है कि अब हर रविवार के दिन 12 बजे की आराधाना के लिए 11.45 पर यह बेल बजाई जाएगी। क्राइस्ट चर्च के प्रेस इंचार्ज सोहन लाल ने बताया चर्च में अराधना से पहले घंटी बजने का विशेष महत्व है। घंटी बजने से पता चलता है कि चर्च में आराधना शुरू होने वाली है। यह बेल इंग्लैंड से लाकर चर्च में स्थापित की गई थी। इसे विशेष प्रकार की म्यूजिल कार्ड के उपर जोड़ा गया है। इसमें लगे हैंमर और पाइप की सहायता से मधुर संगीत बजता है।

गेयटी में मनाया क्रिसमस

क्रिसमस के मौके पर गेयटी थियेटर में विश्व कल्याण सेवा संस्था की ओर से कार्यक्रम करवाया गया। संस्था की मिरेकल चर्च ईकाई ने प्रभु यीशु मसीह के जन्म पर गीत गाए। इसमें फादर पास्टर पॉल विक्की वेद मुख्य अतिथि रहे। छोटे बच्चों ने पहाड़ी नाटी और क्रिसमस स्पेशल डांस पेश किए। इसके अलावा बहु ही बेटी थीम पर नाटक का मंचन किया। नाटक के माध्यम से घर पर बहुओं का सम्मान करने का संदेश दिया गया। इस मौके पर मिनु हेमा, रीना, मंजू, रूबिना, रेखा सोना, ग्रेस, कैथरिन वर्षा, श्वेता, कविता, राजकुमारी, सोनम, मुस्कान, काजल, अनिल, सेंडी, यहोशु, युसुफ, हर्षित, एलिशा, कविता ज्योति, जोयस, अर्जु और वर्षा ने कार्यक्रम में भाग लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.