Move to Jagran APP

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली लौटीं

सोनिया गांधी को सांस लेने में तकलीफ व ब्लडप्रेशर बढ़ने के बाद दिल्ली ले जाया गया। वह बेटी प्रियंका वाड्रा का आशियाना देखने शिमला आई थीं

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Mar 2018 03:00 AM (IST)Updated: Sat, 24 Mar 2018 03:00 AM (IST)
सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली लौटीं
सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली लौटीं

राज्य ब्यूरो, शिमला : कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की वीरवार रात शिमला में तबीयत बिगड़ गई। सांस लेने में तकलीफ और ब्लडप्रेशर बढ़ने के बाद उन्होंने नई दिल्ली जाने की इच्छा जाहिर की। इस पर उन्हें रात को ही दिल्ली ले जाने का प्रबंध किया गया।

loksabha election banner

सोनिया गांधी छराबड़ा में निर्माणाधीन बेटी प्रियंका वाड्रा के भवन का जायजा लेने के लिए 21 मार्च को शिमला आई थीं। उन्होंने शुक्रवार को दिल्ली लौटना था। सोनिया को वीरवार रात 11 बजे सांस लेने में दिक्कत शुरू हुई। इस कारण स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) ने इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आइजीएमसी) प्रबंधन को फोन किया। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद ने बताया कि उन्होंने सोनिया के साथ आए डॉक्टरों से बात कर सुझाव दिया कि उन्हें आइजीएमसी लाया जाए जहां जरूरी टेस्ट करवा लेते हैं। डॉक्टरों ने यह कहकर इन्कार कर दिया कि मैडम सामान्य हैं और चंडीगढ़ जाएंगे। होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल से रात साढ़े 11 बजे रेंज रोवर में सोनिया गांधी के साथ प्रियंका वाड्रा बैठी और छह वाहनों का काफिला चंडीगढ़ के लिए रवाना हुआ। डॉ. रमेश डॉक्टरों की टीम के साथ 108 एंबुलेंस लेकर ढली में सोनिया के काफिले में शामिल हो गए। वह सुबह साढ़े तीन बजे चंडीगढ़ पहुंचीं, जहां चार्टेड प्लेन तैयार था जिससे उन्हें दिल्ली ले जाया गया। आइजीएमसी से साथ गई डॉक्टरों की टीम चंडीगढ़ से लौट आई। पिछली बार भी सोनिया को सांस लेने में तकलीफ हुई थी और वह दौरा बीच में छोड़कर चली गई थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.