सोनाक्षी सिंह तोमर बिलासपुर की एसडीएम
प्रदेश सरकार ने अतिरिक्त मुख्य सचिव आयुर्वेद संजय गुप्ता को आयुर्वेद घोटाले में उनपर आरोप लगाने के बाद इस पद से हटा दिया है। अब अतिरिक्त मुख्य सिचव आयुर्वेद का अतिरिक्त कार्यभार रामसुभग सिंह अतिरिक्त मुख्य सचिव वन भाषा एवं संस्कृति विभाग को सौंपा है। जबकि संजय गुप्ता को
राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश सरकार ने इंटर काडर ट्रांसफर के तहत त्रिपुरा से हिमाचल काडर मे आई आइएएस अधिकारी सोनाक्षी सिंह तोमर को बिलासपुर की एसडीएम तैनात किया है। बिलासपुर के एसडीएम एचएएस अधिकारी नरेंद्र कुमार को संयुक्त निदेशक मेडिकल कॉलेज नाहन लगाया गया है। वह एसी टू डीसी सिरमौर डॉ. प्रियंका चंद्रा को इस अतिरक्त कार्यभार से भारमुक्त करेंगे।
भाषा एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त निदेशक यादविद्र पाल प्रशिक्षण पर गए हैं। इस कारण सहायक बंदोबस्त अधिकारी (शिमला) गिरीश सकलानी को भाषा एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। कौशल विकास निगम के महाप्रबंधक सन्नी शर्मा को राज्य पर्यावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के संयुक्त सदस्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। दो एचएएस अधिकारियों को मिला आइएएस कॉडर
हिमाचल के दो एचएएस अधिकारियों को इंडक्शन के तहत आइएएस काडर में पदोन्नत किया गया है। केंद्रीय कार्मिक विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। कमल कांत सरोच और नीरज कुमार को पदोन्नत कर आइएएस काडर प्रदान किया गया है। हिमाचल का आइएएस काडर 153 है। इन 153 में रिक्त पदों को भरने के लिए इनकी पदोन्नति की गई है।