विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Rain News: कहीं बर्फबारी तो कहीं बरसे बदरा, हिमाचल प्रदेश के लोगों को गर्मी से मिली राहत; सुहावना हुआ मौसम

Published: Mon, 17 Jun 2024 08:19 PM (IST)

Himachal Rain News हिमाचल प्रदेश में मौसम सुहावना हो गया है। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने के बाद से गर्मी ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश से मौसम हुआ सुहावना (फाइल फोटो)
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश से मौसम हुआ सुहावना (फाइल फोटो)

HighLights

  1. ऊंची चोटियों पर हिमपात
  2. हिमाचल के दस स्थानों पर लू भी चली

राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश की ऊंची चोटियों पर दोपहर बाद हल्का हिमपात हुआ। जबकि धर्मशाला, चंबा, मंडी व सोलन में हल्की वर्षा हुई। इससे प्रचंड गर्मी से कुछ राहत मिली है। धर्मशाला में 11 मिलीमीटर, डलहौजी में छह, कांगड़ा में पांच मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। इसके कारण अधिकतम तापमान में एक से पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।

दस स्‍थानों पर चली लू

अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट धर्मशाला में 5.5 डिग्री, जबकि अन्य स्थानों पर करीब एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ये वर्षा बताया है और मंगलवार को भी इस तरह कुछ एक स्थानों पर वर्षा की संभावना जताई है। वर्षा और हिमपात के बीच प्रदेश के करीब दस स्थानों पर लू भी चली और दोपहर बाद गर्मी से राहत मिली।

यह भी पढ़ें: Himachal Pradesh News: विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रतिभा सिंह ने किया बड़ा दावा, कांग्रेस के लिए कही ये बात

अधिकतर स्‍थानों पर बारिश की संभावना

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार ताजा हालात के आधार पर हिमाचल प्रदेश में मानसून 25 जून के बाद पहुंचने का अनुमान है। हालांकि आगामी दिनों में मौसम की क्या स्थिति बनती है इस पर निर्भर करेगा।

अभी इसे प्रि-मानसून की वर्षा नहीं बताया है पश्चिमी विक्षोभ का असर है। मंगलवार को प्रदेश के पांच जिलों मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना व सिरमौर में लू कां लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 19 व 20 जून को पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर वर्षा की संभावना जताई है।

स्थान न्यूनतम अधिकतम
शिमला 20.5 30.6
सुंदरनगर 23.0 41.2
भुंतर 17.6 39.0
कल्पा 12.4 27.1
धर्मशाला 25.8 31.5
ऊना 25.7 44.0
नाहन 27.1 40.0
केलंग 8.9 22.9
सोलन 22.8 37.2