यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal Pradesh News: विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रतिभा सिंह ने किया बड़ा दावा, कांग्रेस के लिए कही ये बात
हिमाचल प्रदेश में तीन सीटों पर विधानसभा का उपचुनाव होना है। विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने ...और पढ़ें

HighLights
- हिमाचल की विधानसभा की तीन सीटों पर 10 जुलाई होगी वोटिंग
- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह कांग्रेस की जीत का किया दावा
जागरण संवाददाता, शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस तीनों उपचुनावों में जीत हासिल करेगी। कांग्रेस इन चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है, जल्द ही पार्टी इन तीनों चुनाव क्षेत्रों में अपना चुनाव प्रचार अभियान भी शुरू करेगी।
प्रतिभा सिंह ने आज नालागढ़, हमीरपुर व देहरा ब्लॉक कांग्रेस पार्टी पदाधिकारियों के साथ दूरभाष पर चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया।
चुनाव के लिए वार रूम का हो चुका है गठन
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू,उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के अतिरिक्त वह स्वयं भी इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाओं में भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही इन तीनों चुनाव क्षेत्रों में चुनाव प्रचार को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पहले ही चुनाव वार रूम, मीडिया रूम व लीगल समन्वय कमेटियों का गठन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय चुनावों को लेकर पूरी तरह सक्रिय हो गया है।
कांग्रेस जीत का परचम लहराएगी-प्रतिभा सिंह
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस ने 6 विधानसभा उपचुनावों में से चार पर शानदार जीत हासिल की है और अब तीन उपचुनावों में भी कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहरायेगी।
उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों व विधानसभा प्रभारियों से आज से ही चुनाव मैदान में उतरने व बूथ कमेटियों के साथ पूरा तालमेल करने के साथ लोगों को प्रदेश सरकार के जन कल्याण कार्यो से भली प्रकार से अवगत करवाने को कहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के महिलाओं को 1500 रुपए की सम्मान राशि व कर्मचारियों को ओपीएस बहाल करने जैसे उल्लेखनीय निर्णयों से लोगों को भलीभांति अवगत करवाया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें- Himachal weather Update: गर्मी से निकल रही जान, दो दिन और चलेगी लू, शिमला भी हो रहा गर्म
