विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal weather Update: गर्मी से निकल रही जान, दो दिन और चलेगी लू, शिमला भी हो रहा गर्म

Published: Mon, 17 Jun 2024 11:18 AM (IST)

Himachal weather Update हिमाचल प्रदेश में भी गर्मी से लोग बेहाल हैं। लू चलने से लोगों को काफी परेशानी का ...और पढ़ें

Himachal weather Update: हिमाचल में गर्मी से लोग परेशान।
Himachal weather Update: हिमाचल में गर्मी से लोग परेशान।

HighLights

  1. किन्नौर व लाहुल स्पीति को छोड़ 10 जिलों में लू चली।
  2. ऑरेंज व यलो अलर्ट जारी।
  3. कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना।

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल में रविवार को भी किन्नौर व लाहुल स्पीति को छोड़ शेष 10 जिलों में लू चली। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना व सिरमौर जिला के कई स्थानों में लू चलने का आरेंज व किन्नौर व लाहुल स्पीति को छोड़ शेष जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

19 व 20 जून को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना जताई है। रविवार को अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री और न्यूनतम तापमान में एक से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। इन दिनों अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से आठ डिग्री तक अधिक दर्ज किया जा रहा है।

सबसे अधिक गर्म रहा ऊना

सुंदरनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 8.3 डिग्री अधिक है। रविवार को यहां 1.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। शिमला का अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

वहीं, शनिवार की रात ऊना से अधिक गर्म धर्मशाला में दर्ज की गई। ऊना का न्यूनतम तापमान 23.6 व धर्मशाला का 24.7 डिग्री दर्ज किया गया है।

कहां कितना तापमान रहा

स्थान न्यूनतम अधिकतम

  • शिमला 20.5       31.0
  • सुंदरनगर 21.1   41.6
  • भुंतर 18.1         38.6
  • कल्पा 12.6        27.0
  • धर्मशाला 24.7   37.0
  • ऊना23.6       44.6
  • नाहन 26.5     39.3
  • केलंग 8.4    23.8
  • सोलन 21.0   37.5 (डिग्री सेल्सियस)

यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir News: हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी को पकड़ा