मणिमहेश की चोटियों व डल झील में हल्का हिमपात
हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। मणिमहेश की चोटियों पर हिमपात हुआ।
जागरण संवाददाता, शिमला : हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। चंबा जिले में मणिमहेश की चोटियों व डल झील में हल्का हिमपात हुआ। वहीं, मनाली व लाहुल स्पीति की चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरने का क्रम जारी रहा।
शिमला जिला के रामपुर उपमंडल में 15/20 की क्याओ पंचायत में शुक्रवार देर शाम पहाड़ी दरकने से 250 भेड़ बकरिया मलबे में दब गई। हादसे से 24 भेड़पालकों को नुकसान हुआ है। वहीं, वागतू-काफनू संपर्क मार्ग में तिच्पती झरने के समीप भूस्खलन के कारण बिजली की तार टूट गई। इस कारण भावा घाटी की तीन पंचायतों के 14 गावों की करीब पाच हजार से ज्यादा की आबादी प्रभावित हो गई है। बारिश के कारण हुए भूस्खलन से प्रदेश में 43 सड़कें बंद रहीं। इनमें शिमला जोन की 20, मंडी जोन की 12, कांगड़ा जोन की 10 व हमीरपुर जोन की एक सड़क शामिल है। लोक निर्माण विभाग को इस बार मानसून से 732 करोड़ 93 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आज बारिश के आसार
मौसम विभाग ने 16 सितंबर को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं, 17 से 21 सितंबर तक मौसम रहने की उम्मीद है। कहां कितना रहा तापमान
स्थान,न्यूनतम,अधिकतम
शिमला,13.5,23.6
सुंदरनगर,17.6,31.0
भूंतर,14.2,31.6
कल्पा,7.0,17.2
धर्मशाला,17.0,25.8
ऊना,21.7,33.0
मंडी,15.2,30.2
नाहन,16.7,26.5
केलंग,6.1,19.4
सोलन,15.6,27.0
हमीरपुर,19.2,32.5
बिलासपुर,21.0,32.4
चंबा,17.1,29.4
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)