Move to Jagran APP

अकेले वरिष्ठ नागरिक भी करवा सकेंगे धार्मिक यात्रा का पैकेज बुक

कोई वरिष्ठ नागरिक यदि प्रदेश के शक्तिपीठों के दर्शन करना चाहे तो इसके लिए व्यवस्था की गई है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 06:15 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 06:15 PM (IST)
अकेले वरिष्ठ नागरिक भी करवा सकेंगे धार्मिक यात्रा का पैकेज बुक

राज्य ब्यूरो, शिमला : कोई वरिष्ठ नागरिक यदि प्रदेश के शक्तिपीठों के दर्शन करना चाहे तो उसे ग्रुप बनाने की जरूरत नहीं होगी। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) ने धार्मिक पर्यटन के पैकेज में संशोधन किया है। अकेले वरिष्ठ नागरिक भी प्रदेश के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए पैकेज बुक करवा सकते हैं। पर्यटन निगम 10 से 12 वरिष्ठ नागरिकों का ग्रुप तैयार कर उन्हें प्रदेश के शक्तिपीठों के दर्शन करवाएगा।

loksabha election banner

एचपीटीडीसी एक वरिष्ठ नागरिक को 9450 रुपये के पैकेज में छह शक्तिपीठों के दर्शन करवाएगा। निगम इस पैकेज में वरिष्ठ नागरिकों को विशेष सुविधाएं भी प्रदान करेगा। पैकेज के तहत तीन दिसंबर से शक्तिपीठों की यात्रा शुरू होगी जो सात दिसंबर तक चलेगी। यात्रा का दूसरा चरण 10 दिसंबर को शुरू होगा जो 14 दिसंबर तक चलेगा। यह पैकेज देश के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए लागू होगा। पैकेज में यात्रा के अलावा रहना, खाना-पीना शामिल होगा। यदि कोई ग्रुप में पैकेज बुक करवाना चाहता है तो इसके लिए 10 से 12 लोगों का ग्रुप होना अनिवार्य है। दिल्ली व चंडीगढ़ से भी मिलेगी सुविधा

यदि वरिष्ठ नागरिकों का ग्रुप दिल्ली या चंडीगढ़ से भी इस पैकेज को बुक करता है तो पर्यटन निगम उन्हें दिल्ली और चंडीगढ़ से भी परिवहन की सुविधा मुहैया करवाएगा। निगम इस पैकेज के लिए करीब दस हजार रुपये वसूल करेगा। इसकी बुकिंग प्रदेश पर्यटन निगम के होटलों से भी करवाई जा सकती है। प्राथमिक उपचार व पसंद का भोजन

वरिष्ठ नागरिकों के लिए पर्यटन निगम प्राथमिक उपचार उपलब्ध करवाएगा। जिस क्षेत्र से यात्रा गुजरेगी, वहा के डॉक्टरों के साथ निगम ने संपर्क किया है। जरूरत होने पर डॉक्टर को बुलाया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य को देखते हुए उनकी पसंद का ही भोजन परोसा जाएगा। मसालेदार भोजन से निगम यात्रा के दौरान परहेज करेगा। शक्तिपीठों की यात्रा पर जाने के इच्छुक वरिष्ठ नागरिक बुकिंग के लिए माल रोड शिमला स्थित निगम के मार्केटिंग ऑफिस में फोन नंबर 0177-2658302, 2652561 पर संपर्क कर सकते हैं। अब अकेले वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी धार्मिक यात्रा को लेकर पैकेज तैयार किया गया है।

कुमुद सिंह, एमडी, एचपीटीडीसी

यात्रा का शेड्यूल पहला दिन : शिमला के होटल होलीडे होम से सुबह नौ बजे यात्रा शुरू होगी। दाड़लाघाट के होटल बाघल में चाय दी जाएगी। बिलासपुर के लेक व्यू होटल में लंच होगा। दोपहर बाद साढ़े चार बजे ज्वालाजी मंदिर पहुंचेंगे। वहा होटल ज्वालाजी में ठहराव होगा। शाम को आरती में शामिल होंगे। दूसरा दिन : सुबह चिन्मय आश्रम तपोवन में ध्यान का महत्व बताया जाएगा। चामुंडा मंदिर के पास यात्री निवास में लंच होगा। शाम को चामुंडा देवी के दर्शन कर आरती में शामिल होंगे। रात्रि ठहराव यात्री निवास चामुंडा में होगा। तीसरा दिन : सुबह कागड़ा के बज्रेश्वरी मंदिर में जाएंगे। दोपहर को बगलामुखी मंदिर में दर्शन करेंगे। शाम को चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन के बाद आरती में शामिल होंगे। चिंतपूर्णी हाइट्स में रात्रि ठहराव होगा। चौथा दिन : सुबह श्रीनयना देवी मंदिर के लिए यात्रा शुरू होगी। मा नयनादेवी के दर्शन के बाद शाम को स्वारघाट के होटल हिल टॉप में ठहरेंगे। पाचवां दिन : सुबह शिमला के लिए रवाना होंगे। दोपहर को होटल बाघल दाड़लाघाट में लंच होगा। दोपहर बाद साढ़े पाच बजे शिमला के होटल होलीडे होम पहुंचेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.