विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिमला रिज पर पहुंचने के लिए नहीं चढ़नी होगी खड़ी चढ़ाई, पर्यटकों को भी मिलेगी राहत; लक्कड़ बाजार से लिफ्ट होगी शुरू

By Rohit Sharma Edited By: Rajesh Sharma
Published: Tue, 15 Sep 2026 06:36 AM (IST)

शिमला के लक्कड़ बाजार से ऐतिहासिक रिज मैदान तक पहुंचने के लिए अब खड़ी चढ़ाई नहीं चढ़नी पड़ेगी। स्मार्ट सिटी ...और पढ़ें

शिमला रिज मैदान पर पहुंचना अब आसान हो जाएगा। जागरण आर्काइव

शिमला रिज मैदान पर पहुंचना अब आसान हो जाएगा। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. लक्कड़ बाजार से रिज मैदान तक लिफ्ट से आसान पहुंच।

  2. स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बन रही यह नई सुविधा।

  3. इस सर्दी में शुरू होगी, पर्यटकों और स्थानीय लोगों को लाभ।

जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश में शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान तक पहुंचने के लिए लक्कड़ बाजार से खड़ी चढ़ाई से लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत तैयार की जा रही लक्कड़ बाजार-रिज लिफ्ट सुविधा को इस सर्दी में शुरू करने की तैयारी है। लिफ्ट शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों के साथ-साथ शहर में पहुंचने वाले पर्यटकों को भी रिज मैदान तक पहुंचने में आसानी होगी।

वर्तमान में लक्कड़ बाजार से रिज मैदान की ओर जाने के लिए लोगों को पैदल खड़ी चढ़ाई चढ़नी पड़ती है। यह रास्ता विशेषकर बुजुर्गों, बच्चों और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी वाले लोगों के लिए मुश्किल रहता है। पर्यटकों को भी सामान के साथ चढ़ाई पार करने में परेशानी होती है।

आसान हो जाएगी पहुंच

लिफ्ट सुविधा शुरू होने से इन लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। स्मार्ट सिटी के तहत विकसित इस परियोजना का उद्देश्य शहर में पैदल आवाजाही को सुविधाजनक बनाना और लोगों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। लिफ्ट के संचालन में आने के बाद लक्कड़ बाजार से रिज तक पहुंचने का सफर काफी आसान हो जाएगा।

पर्यटकों को भी मिलेगी सुविधा

पर्यटन सीजन के दौरान रिज और मालरोड पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में लिफ्ट शुरू होने से शहर के इस प्रमुख पर्यटन क्षेत्र में आने-जाने की सुविधा भी बेहतर होगी। संबंधित विभाग की ओर से परियोजना को अंतिम रूप देने और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने का कार्य किया जा रहा है। उम्मीद है कि आगामी सर्दियों में लोगों को इस सुविधा का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में उभरा नया पर्यटन स्थल, भगवान के सिंहासन का प्रतीक गोमो रंजन पर्वत बना हॉट स्पॉट; मनाली से 155 KM दूरी