टैक्सी में डेढ़ करोड़ का चिट्टा लेकर पंजाब से शिमला पहुंचा शातिर, हिमाचल पुलिस की स्पेशल टीम ने की कार्रवाई
शिमला पुलिस ने शोघी के पास एक टैक्सी से डेढ़ करोड़ रुपये का 257 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। ...और पढ़ें

शिमला में पुलिस की गिरफ्त में हेरोइन के साथ पकड़ा गया शातिर। सौजन्य पुलिस
HighLights
शिमला पुलिस ने शोघी में डेढ़ करोड़ का चिट्टा पकड़ा।
पंजाब के अमृतसर निवासी रेशम सिंह को गिरफ्तार किया गया।
इस साल शिमला में 5.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई।
जागरण संवाददाता, शिमला। शिमला में नशे के बड़े सप्लायरों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में स्पेशल सेल शिमला की टीम ने शोघी के नजदीक एक टैक्सी की तलाशी के दौरान 257 ग्राम चिट्टा यानी हेरोइन बरामद की है, इसकी कीमत डेढ़ करोड़ के करीब बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में पंजाब के अमृतसर निवासी 34 वर्षीय रेशम सिंह को गिरफ्तार किया है।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में चिट्टे की सप्लाई शिमला में करने की कोशिश में था। पुलिस अब इस मामले में नशे की सप्लाई से जुड़े दूसरे लोगों और नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।
इस साल 5.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिमला सिटी मेहर पंवर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शिमला पुलिस ने इस साल अब तक करीब 5.5 किलोग्राम हेरोइन और चिट्टा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 30 करोड़ रुपये से अधिक है।
स्पेशल सेल की टीम ने की कार्रवाई
एएसपी शिमला सिटी मेहर पंवर ने बताया कि अभियान के तहत स्पेशल सेल शिमला की टीम ने शोघी के नजदीक एक टैक्सी को चेकिंग के लिए रोका। तलाशी के दौरान टैक्सी में सवार आरोपित के कब्जे से करीब 257 ग्राम चिट्टा यानी हेरोइन बरामद हुई। पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ की सप्लाई शिमला में करने के प्रयास में था।
कमर्शियल श्रेणी का मामला
बरामद चिट्टे की मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है। इस मामले में पुलिस थाना बालूगंज में मंगलवार 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 में मामला दर्ज किया गया है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
कौन-कौन लोग शामिल
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नशे की इस खेप के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसकी सप्लाई कहां से की जा रही थी।
यह भी पढ़ें: नशा तस्करी से मां और बेटा-बेटी ने जुटा ली करोड़ों की प्रॉपर्टी, नूरपुर पुलिस ने की कार्रवाई; आवास व गाड़ी जब्त
