विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shimla News: पर्यटकों की बढ़ी चहल-पहल, खिले पर्यटन कारोबारियों के चेहरे

By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
Published: Sat, 21 Jan 2023 07:40 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश में तापमान कम होते ही पहाड़ों पर पर्यटन बढ़ गया है। रिज मैदान व माल रोड पर पर्यटकों ...और पढ़ें

पर्यटकों की बढ़ी चहल-पहल, खिले पर्यटन कारोबारियों के चेहरे
पर्यटकों की बढ़ी चहल-पहल, खिले पर्यटन कारोबारियों के चेहरे

जागरण संवाददाता, शिमला : राजधानी शिमला के जाखू में हिमपात व संजौली व ढली में बर्फ के फाहे गिरने के बाद शुक्रवार को पर्यटकों की फिर से चहल-पहल बढ़ गई है। हिमपात से पहले शहर में पर्यटकों की काफी संख्या घट गई थी। अधिकतर पर्यटक कुफरी व नारकंडा का रुख कर रहे थे, क्योंकि यहां पर ज्यादा हिमपात हो रहा था। हिमपात के बाद ठंड बढ़ने के कारण पर्यटक गर्म कपड़ों में लिपटे हुए नजर आए। रिज मैदान व माल रोड पर पर्यटकों का सैलाब उमड़ा रहा।

Shimla: 24 घंटों में ताजा बर्फबारी के कारण हुईं 275 सड़कें बंद, बिजली भी गुल; बढ़ी लोगों की परेशानियां

सुबह इतने ज्यादा पर्यटक नहीं थे लेकिन दोपहर बाद पर्यटकों की संख्या बढ़ती गई। शहर में शुक्रवार को दिनभर बर्फ के हल्के फाहे गिरते रहे। शहर के बाजार में ठंड से बचने के लिए लोग आग सेंकते रहे। स्थानीय दुकानदारों ने बीच बाजार में अंगीठी में आग जलाई हुई थी। आग सेंकने के साथ लोग हिमपात के बीच चाय पीने का भी आनंद ले रहे थे। रिज व माल रोड पर हिमपात के बीच लोग व पर्यटक सेल्फी लेते रहे। पर्यटकों ने जाखू में हुए हिमपात का आनंद भी लिया।

शहर के होटलों में बढ़ने लगे पर्यटक पर्यटन कारोबारियों को यही आस थी कि शिमला में कब हिमपात होगा। शुक्रवार को हिमपात के बाद शहर के होटलों में फिर से सैलानियों की संख्या बढ़ने लगी है। इससे पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। कई पर्यटक रोपवे के माध्यम से जाखू में बर्फ का लुत्फ उठाने के लिए गए।

Himachal News: सीआईआई के प्रतिनिधिमंडल ने की सीएम से मुलाकात, राज्य में नए निवेश पर दिया जोर

रोपवे कारोबारी भीम का कहना है कि हिमपात के बाद पर्यटन कारोबार कुछ हद तक अच्छा चलने लगा है। लिफ्ट कारोबारी पृथ्वीराज का कहना है कि शुक्रवार को लिफ्ट के पास पर्यटकों की भीड़ रही। इसके अलावा होटल कारोबारी विवेक का कहना है कि शहर के होटलों में में भी पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है।