विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal News: हिमाचल में कर्मचारियों को मिला नई सरकार से तोहफा, सीएम सुक्खू ने लागू की पुरानी पेंशन योजना

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
Published: Fri, 13 Jan 2023 04:17 PM (IST)Updated: Fri, 13 Jan 2023 04:30 PM (IST)

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोहड़ी के दिन प्रदेशवासियों को बाद तोहफा दिया है। सीएम सुक्खू ने प्रदेश में पुरानी ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री सुक्खू ने लागू की पुरानी पेंशन योजना
मुख्यमंत्री सुक्खू ने लागू की पुरानी पेंशन योजना

शिमला, जागरण संवाददाता: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोहड़ी के दिन प्रदेशवासियों को बाद तोहफा दिया है। सीएम सुक्खू ने प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना आज से लागू कर दी है। जल्द ही वित्त विभाग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी जाएगी। इस योजना से पूर्व और निगम के कर्मचारियों को भी लाभ मिलेगा। इस घोषणा से हिमाचल प्रदेश के करीब एक लाख 36000 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

महिलाओं को मिलेगी 1500 रुपए पेंशन  

बता दें कि इस पुरानी पेंशन योजना के तहत महिलाओं को 1500 रुपए पेंशन देने का निर्णय लिया गया है। इसकी रिपोर्ट 30 दिनों के अंदर सब कमेटी जमा करेगी। वहीं एक लाख लोगों को रोजगार देने के लिए कैबिनेट सब कमेटी का गठन करेगी जो 30 दिनों में अपनी रिपोर्ट देगी। हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी और रोहित ठाकुर एक महीने के भीतर इसकी रिपोर्ट देंगे।

इस योजना का ऐलान करते वक्त मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने 11000 करोड़ की देनदारी हमारे ऊपर छोड़ दी है जो सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को भी देनी है।

यह भी पढ़ें - Shimla News: बैंक कर्मचारी ने म्यूचुअल फंड में निवेश के नाम पर, उपभोक्ताओं से की 3.89 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी

यह भी पढ़ें - Shimla मंत्रिमंडल बैठक आज, OPS को मिल सकती है मंजूरी, कांग्रेस के प्रतिज्ञा पत्र की 10 गारंटियों पर चर्चा होगी