शिमला मॉल रोड पर पत्नी को लातें मारने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, 3 महीने पहले हुई शादी; पहली बार घूमने आए थे हिमाचल
शिमला मॉल रोड पर एक पर्यटक जोड़े के बीच मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की ...और पढ़ें

शिमला मॉल रोड पर पति-पत्नी के बीच मारपीट पर पुलिस ने एक्शन लिया है।
HighLights
शिमला मॉल रोड पर पर्यटक जोड़े के बीच मारपीट का वीडियो वायरल।
पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई की।
पति अनमोल खोसला पर भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज।
जागरण संवाददाता, शिमला। शिमला मॉल रोड पर टूरिस्ट कपल के बीच मारपीट व गाली ग्लौज के वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस ने इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुए महिला से मारपीट के वीडियो का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस थाना सदर शिमला में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 79 और 115(2) के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने दोनों थाने बुलाए
जांच के दौरान वीडियो में दिखाई दे रहे महिला और पुरुष की पहचान कर दोनों को पूछताछ के लिए थाना सदर बुलाया गया। पूछताछ में दोनों ने खुद को पति-पत्नी बताया। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका विवाह इसी वर्ष मई में हुआ था और वे पहली बार शिमला घूमने आए थे।
शादी के तीन महीने बाद पति-पत्नी पहली बार हिमाचल प्रदेश घूमने आए थे, इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया और पति ने बेरहमी से पिटाई कर दी। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।
महिला से अलग पूछताछ
पुलिस ने महिला से अलग से पूछताछ कर उसके बयान दर्ज किए हैं। इसके अलावा वायरल वीडियो को सुरक्षित रखते हुए इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस टीम घटनास्थल की भी तस्दीक कर रही है।
मोहाली निवासी अनमोल पर मामला दर्ज
पुलिस के अनुसार अब तक सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर मोहाली, पंजाब निवासी अनमोल खोसला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उसे संबंधित बीएनएसएस प्रावधानों के तहत पाबंद किया गया है। मामले की जांच अभी जारी है।
