विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिमला में श्रीहनुमान मंदिर जाखू के गुंबद पर मुस्लिम से रंग-रोगन करवाने पर बवाल, हिंदू संघर्ष समिति DC ऑफिस पहुंची

By Rohit Nagpal Edited By: Rajesh Sharma
Published: Wed, 30 Sep 2026 03:20 PM (GMT+05:30)

शिमला के जाखू स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के गुंबद पर मुस्लिम व्यक्ति से रंग-रोगन करवाने को लेकर हिंदू संघर्ष समिति ...और पढ़ें

जाखू हनुमान मंदिर में मुस्लिक से पेंट करवाने पर हिंदू संघर्ष समिति ने विरोध जताया है।

जाखू हनुमान मंदिर में मुस्लिक से पेंट करवाने पर हिंदू संघर्ष समिति ने विरोध जताया है।

HighLights

  1. जाखू हनुमान मंदिर के गुंबद पर रंग-रोगन का विवाद।

  2. हिंदू संघर्ष समिति ने मुस्लिम व्यक्ति से काम पर आपत्ति जताई।

  3. समिति ने उपायुक्त कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई मांगी।

जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश में शिमला के जाखू स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में चल रहे जीर्णोद्धार और रंग-रोगन के काम को लेकर हिंदू संघर्ष समिति ने आपत्ति जताई है। समिति का आरोप है कि मंदिर के गुंबद पर मुस्लिम समुदाय के व्यक्ति से लिपाई-पुताई का काम करवाया जा रहा है। इसी मामले को लेकर समिति के सदस्य उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

हिंदू संघर्ष समिति के सदस्य मदन ठाकुर ने कहा कि समिति के संज्ञान में आया कि जाखू स्थित हनुमान मंदिर के गुंबद पर रंग-लिपाई का काम मुस्लिम समुदाय के लोगों से करवाया जा रहा है। 

नियम कायदों का हवाला देते हुए पूछा, अनुमति किसने दी

उन्होंने प्रशासन से सवाल उठाते हुए कहा कि मंदिर में इस तरह का कार्य करवाने की अनुमति किसने दी और क्या इसके लिए नियमों की जांच की गई है। मदन ठाकुर ने मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद उसके अलग नियम-कायदों का हवाला देते हुए प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग की।

सीएम तक पहुंचाएंगे मामला

उन्होंने कहा कि समिति ने उपायुक्त कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है और यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ज्ञापन मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत संविधान से चलता है, लेकिन मंदिरों से जुड़े नियमों और धार्मिक भावनाओं का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: कांगड़ा घाटी रेल: नवरात्र में फिर शुरू हो सकती है ट्रेन सेवा, इंजन ट्रायल सफल; 2 अक्टूबर को अंतिम निरीक्षण होगा