विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिमला के होटल में युवक का शव मिलने से हड़कंप, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

Published: Mon, 23 Nov 2026 10:36 AM (IST)

राजधानी शिमला के एक निजी होटल में 26 वर्षीय युवक उमेश सिंगला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। 

शिमला के होटल में मिला युवक का शव (प्रतीकात्मक फोटो)

शिमला के होटल में मिला युवक का शव (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. शिमला होटल में 26 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला

  2. परिजनों ने होटल प्रबंधन और साथियों पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया

  3. पुलिस मामले की जांच कर रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है

जागरण संवाददाता, शिमला। राजधानी शिमला के एक निजी होटल में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।

मृतक की पहचान उमेश सिंगला निवासी करांगला, ननखड़ी के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक के मामा देवीलाल, निवासी मल्याणा, ने होटल प्रबंधन और युवक के साथ ठहरे लोगों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उमेश के साथ होटल में एक युवती और तीन युवक भी मौजूद थे।

मामा के मुताबिक युवक की मौत रात करीब डेढ़ से ढाई बजे के बीच हो गई थी, लेकिन इसके बावजूद होटल प्रबंधन और उसके साथ मौजूद लोगों ने समय रहते पुलिस या परिजनों को इसकी सूचना नहीं दी। पुलिस को सुबह छह बजे के बाद मामले की जानकारी दी गई।

देवीलाल ने आरोप लगाया कि होटल संचालक और प्रबंधन ने घटना की सूचना देने में देरी की। इतना ही नहीं, उनका दावा है कि होटल के लॉगबुक या रजिस्टर में भी उमेश की एंट्री बाद में दर्ज की गई।

उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। फिलहाल युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस होटल में ठहरे लोगों और प्रबंधन से पूछताछ कर मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।