शिमला में 20 महीने की बच्ची को घर से घसीटकर ले गए कुत्ते, चीखें सुन दौड़े लोग; 30 मीटर दूर नाले में पहुंचाई
शिमला के रुल्दूभट्ठा में आवारा कुत्तों ने एक 20 माह की बच्ची को घर से घसीटकर 30 मीटर दूर नाले तक ले जाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

शिमला में कुत्तों ने 20 महीने की बच्ची को नोच डाला। प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
शिमला में आवारा कुत्तों ने 20 माह की बच्ची पर हमला किया।
कुत्ते बच्ची को घर से 30 मीटर दूर नाले तक घसीटा।
परिजनों ने सख्त कार्रवाई की मांग की, कोर्ट जाने की चेतावनी।
जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। रुल्दूभट्ठा के शांकली क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे दो कुत्ते एक घर के अंदर से 20 माह की बच्ची पर हमला कर उसे करीब 30 मीटर दूर नाले तक घसीटकर ले गए। इससे बच्ची के पेट, कमर, गले, कान और पीठ समेत कई अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। कई घावों पर टांके भी लगे हैं। बच्ची के स्वजन ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बच्ची की मां गीतिका जसवाल ने बताया कि वह वाशिंग मशीन से कपड़े निकाल रही थी और बच्ची घर के अंदर थी और उस समय घर में काम करने वाली मेड भी मौजूद थी। उन्हें पता नहीं चला कि दरवाजा कैसे खुला और कुत्ते घर के अंदर कैसे पहुंचे। बच्ची को दरवाजा खोलना भी नहीं आता है।
पत्थर फेंककर भगाए कुत्ते
गीतिका के अनुसार बाद में ऊपर मौजूद किसी व्यक्ति ने कुत्तों को बच्ची पर हमला करते देखा। लोगों ने कुत्तों को भगाने के लिए पत्थर फेंके, जिसके बाद वे वहां से भागे। गीतिका ने बताया कि बच्ची के पेट, कमर, गले और कान सहित कई हिस्सों पर कुत्तों ने काटा है। डॉक्टरों ने जो घाव अधिक खुले थे, उन पर टांके लगाए हैं, जबकि अन्य घावों को अपने स्तर पर ठीक होने के लिए छोड़ा गया है।
सख्त कार्रवाई न की तो कोर्ट जाएंगे
बच्ची की नानी महेंद्र कौर कुकरेजा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वह रविवार रात करीब 2:30 बजे देहरादून से यहां पहुंचीं। उन्होंने कहा कि कुत्तों ने बच्ची की हालत बेहद गंभीर कर दी है। प्रशासन से मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। यदि मामले में कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो इसे कोर्ट तक ले जाया जाएगा।
बच्ची के नाना सुरेंद्र सिंह कुकरेजा ने कहा कि आवारा कुत्तों की समस्या के समाधान के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाई जाए। जिस तरह कुत्तों ने बच्ची की गर्दन पकड़ कर हमला किया, वह बेहद गंभीर घटना है। ऐसी घटना दोबारा किसी बच्चे के साथ न हो, इसके लिए प्रशासन को ठोस व्यवस्था करनी चाहिए।
क्या कहना है मेयर का
मेयर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि खतरनाक कुत्तों के लिए शेल्टर टूटीकंडी में बनाया जाना है।
यह भी पढ़ें: 35 वर्ष बाद परिवार से मिली प्रमिला, मिशन अपनों तक के प्रयास ने हिमाचल से ओडिशा में ढूंढ निकाले अपने
