शिमला और धर्मशाला देश के 50 स्मार्ट शहरों में शामिल, दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग; प्राथमिकता से मिलेगा बजट
केंद्र सरकार ने प्रगति 50 शहरों की सूची में हिमाचल के शिमला और धर्मशाला नगर निगमों को शामिल किया है। ...और पढ़ें

धर्मशाला और शिमला शहर। जागरण आर्काइव
HighLights
शिमला और धर्मशाला प्रगति 50 शहरों की सूची में शामिल।
केंद्र सरकार सीधे विकास कार्यों की निगरानी करेगी।
बुनियादी ढाँचे और ग्रीन एनर्जी को प्राथमिकता से बजट।
राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश की आबोहवा और शहरी विकास को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा दांव खेला है। केंद्र की प्रतिष्ठित प्रगति 50 शहरों की सूची जारी कर दी गई है, जिसमें हिमाचल से नगर निगम शिमला और नगर निगम धर्मशाला ही अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। अब इन दोनों शहरों के विकास कार्यों की सीधी निगरानी केंद्र स्तर पर होगी।
अब तक फंड की कमी, प्रशासनिक लेटलतीफी और फाइलों के चक्कर में अटकी योजनाओं को संजीवनी मिलना तय माना जा रहा है।
प्राथमिकता के आधार पर बजट मिलेगा
केंद्र सरकार की इस विशेष सूची में शामिल होने के बाद बुनियादी ढांचे सीवरेज, ड्रैनेज और ग्रीन एनर्जी से जुड़े प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता के आधार पर बजट मिलेगा। प्रगति प्लेटफार्म सीधे पीएमओ और केंद्रीय मंत्रालयों द्वारा मॉनिटर किया जाता है। इससे स्थानीय अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी और काम लटकाने की आदत पर लगाम लगेगी।
दोनों शहर मुख्य पर्यटन केंद्र
शिमला और धर्मशाला प्रदेश के मुख्य पर्यटन केंद्र हैं। यहां ट्रैफिक जाम, पार्किंग और कचरा प्रबंधन जैसी दीर्घकालिक समस्याओं के समाधान के लिए अब तकनीक आधारित और त्वरित समाधान लागू हो सकेंगे।
यह भी पढ़ें: शिमला-मटौर फोरलेन: कांगड़ा से हमीरपुर का सफर होगा सवा घंटे में, रियुंद पुल के खुलने का आ गया लेटेस्ट अपडेट
