विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिमला में ढली बाईपास पर दरकी पहाड़ी, सड़क पर दौड़ रहे थे कई वाहन; लोगों ने भागकर बचाई जान

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Wed, 07 Oct 2026 04:22 PM (IST)Updated: Wed, 07 Oct 2026 04:32 PM (IST)

शिमला के ढली बाईपास पर दोपहर में भारी भूस्खलन हुआ, जिससे सड़क पर मलबा और पत्थर आ गए। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

HighLights

  1. शिमला के ढली बाईपास पर दोपहर में भारी भूस्खलन हुआ।

  2. घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लोगों ने जान बचाई।

  3. यातायात वन-वे किया गया, मलबा हटाने का काम जारी।

जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भारी भूस्खलन हुआ है। ढली बाईपास में दोपहर पहाड़ी दरक गई। पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर सड़क पर आ गिरे। जिस समय यह घटना हुई, वहां सड़क के दूसरी तरफ काफी संख्या में लोग और वाहन थे। 

मलबा गिरते देख लोगों ने भागकर जान बचाई। गनीमत रही कि घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। सड़क से गुजर रहे वाहन मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। 

यातायात वनवे किया

पहाड़ी दरकने के बाद ढली बाईपास पर यातायात को वन-वे कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभाली। लोक निर्माण विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सड़क से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया।

बिना बारिश दरका पहाड़

इससे पहले भी ढली बाईपास में पहाड़ी दरकने से नुकसान हो चुका है। बुधवार को बिना बारिश ही एक बार फिर से पहाड़ी से मलबा सड़क पर आ गया। हिमाचल प्रदेश के अन्य हिस्सों में बुधवार दोपहर बारिश का दौर जारी रहा, लेकिन शिमला में बारिश नहीं हुई। इसके बावजूद पहाड़ी दरकने की घटना ने लोगों को हैरान कर दिया। 

यह भी पढ़ें: मंडी में 87 वर्षीय बुजुर्ग रास्ता भटककर पहुंच गई ब्यास नदी के बीच, सुबह ठिठुरती हुई मिली; पुलिस ने की रेस्क्यू