विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मंडी में 87 वर्षीय बुजुर्ग रात को रास्ता भटककर पहुंच गई ब्यास नदी में, सुबह ठिठुरती हुई मिली; पुलिस ने की रेस्क्यू

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Wed, 07 Oct 2026 02:17 PM (IST)Updated: Wed, 07 Oct 2026 02:21 PM (IST)

मंडी में 87 वर्षीय एक मानसिक रूप से बीमार बुजुर्ग महिला पूरी रात ब्यास नदी के ठंडे पानी में बैठी ...और पढ़ें

मंडी में ब्यास नदी से बुजुर्ग महिला को रेस्क्यू करने पहुंची पुलिस टीम। जागरण

मंडी में ब्यास नदी से बुजुर्ग महिला को रेस्क्यू करने पहुंची पुलिस टीम। जागरण

HighLights

  1. 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला पूरी रात ब्यास नदी में बैठी रही।

  2. सुबह बिजली कर्मियों ने देखा, पुलिस को सूचना दी।

  3. पुलिस ने रेस्क्यू कर महिला को अस्पताल पहुंचाया, परिजनों को सौंपा।

जागरण संवाददाता, मंडी। जाको राखे साइयां मार सके न कोई... यह कहावत मंडी में बुधवार को उस समय चरितार्थ हुई, जब 87 वर्षीय बुजुर्ग पूरी रात ब्यास नदी के ठंडे पानी में बैठी रही लेकिन उसे कुछ नहीं हुआ। सुबह महिला ठिठुर रही थी। सुबह पुलिस को सूचना मिलने के बाद महिला को ब्यास नदी से निकाला गया। गनीमत यह रही कि पंडोह बांध से भी पानी नहीं छोड़ा गया अन्यथा महिला ब्यास में बह सकती थी।

कमला देवी पत्नी रघुवीर शर्मा निवासी सैण मोहल्ला नगर निगम मंडी मानसिक रूप से बीमार है। उनके स्वजन ने बताया कि रात को खाना खाने के बाद उनको दवाई खिलाई और कमरे में सुला दिया था, लेकिन जब सुबह चाय देने गए तो वह कमरे में नहीं थीं।

रातभर बैठी रही महिला को सुबह विद्युत कर्मियों ने देखा

कमला देवी रास्ता भटककर ब्यास नदी किनारे पहुंच गई थी और वहां एक पतले कंबल को ओढ़े पानी के बीच एक पत्थर पर बैठी थीं। सुबह बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने महिला को देखा और पुलिस को सूचित किया। 

पुलिस ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाई

मौके पर पहुंचे हेड कॉन्स्टेबल नरेश कुमार, कॉन्स्टेबल जितेंद्र कुमार, सेक्शन लीडर सपना मौके पर पहुंचे। बुजुर्ग पहले भी गुम हुई थी, ऐसे में नरेश कुमार ने महिला को पहचान लिया और स्वजन को सूचित किया। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने ही बुजुर्ग को ब्यास से पीठ पर उठाकर बाहर लाए। जोनल अस्पताल में उनका मेडिकल करवाने के बाद स्वजन के हवाले कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में नशा तस्करी की सूचना पर जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर छोड़ा कुत्ता, हेड कॉन्स्टेबल को पेट में काटा