शिमला शहर में 72000 घरों की गणना, जनगणना के पहले चरण में सामने आए कई आंकड़े
शिमला में जनगणना के पहले चरण में 72,000 भवनों की गणना पूरी हो चुकी है, जिसमें कई मकान खाली पाए ...और पढ़ें

शिमला शहर में जनगणना में कईआंकड़े सामने आ रहे हैं। प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
शिमला में 80% भवन गणना पूरी, 72 हजार रिकॉर्डेड।
सर्वेक्षण में कई भवन खाली पाए गए, बाहरी लोगों की पसंद।
यह डेटा शहरी योजनाओं और विकास कार्यों में सहायक होगा।
जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में जनगणना के दौरान कई आंकड़े सामने आ रहे हैं। अब तक करीब 80 प्रतिशत सर्वेक्षण पूरा हो चुका है, इसमें 72 हजार भवनों का रिकॉर्ड तैयार किया गया है। इनमें कई भवन खाली मिले हैं। पहाड़ों की शांत आबोहवा और बेहतर जीवनशैली के कारण शिमला बाहरी राज्यों के लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। कई लोगों ने यहां फ्लैट और मकान तो खरीदे हैं, लेकिन वे साल में कुछ ही दिन यहां आते हैं। यही कारण है कि बड़ी संख्या में मकान खाली या बंद मिले हैं।
भवन गणना का करीब 20 प्रतिशत काम अभी बाकी है। नगर के शेष क्षेत्रों का सर्वे पूरा होने के बाद भवनों की कुल संख्या एक लाख के करीब पहुंचने का अनुमान है।
फिलहाल 72 हजार भवनों का रिकॉर्ड तैयार किया जा चुका है और गणना का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। भवन गणना के बाद जनगणना के अगले चरण में परिवारों और आबादी से जुड़ी जानकारी एकत्र की जाएगी।
क्या कहता है प्रशासन
प्रशासन का कहना है कि भवनों के सही आंकड़े मिलने से भविष्य की शहरी योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं, जलापूर्ति, सड़क, बिजली और अन्य विकास कार्यों की बेहतर योजना बनाने में मदद मिलेगी। शहर में जनगणना का काम नगर निगम के माध्यम से हो रहा है। निगम के आयुक्त ने माना कि भवनों की गणना का काम चल रहा है। 80 फीसद काम हो चुका है, जल्द ही इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
