यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shimla Carnival: शिमला में तीन स्थानों पर होगा कार्निवल कार्यक्रम का आयोजन, इन जगहों पर सजेगा मंच
कानून का पालन करते हुए शहर में नए साल का स्वागत करने के लिए आए सैलानियों को इस बार जश्न ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, शिमला। कानून का पालन करते हुए शहर में नए साल का स्वागत करने के लिए आए सैलानियों को इस बार जश्न खुलकर मनाने की पूरी छूट होगी। सैलानियों को महज कानून के दायरे में रहकर काम करना होगा। नगर निगम प्रशासन में कार्निवल को तीन चरणों में आयोजित करने का फैसला किया है।
इसके लिए 3 मंच सजाए जाने प्रस्तावित है। पहला मंच दौलत सिंह पार्क में एक मंच बनाया जाना है, यहां पर सैलानी गाना गा सकेंगेे या फिर अन्य किसी तरह का कोई कार्यक्रम कर सकेंगे।
इसी के साथ रिज मैदान पर बने ओपन थिएटर में भी ऐसे ही कार्यक्रम चल रहे हैं। गेयटी थिएटर के बाहर जहां पर टाउन हॉल के सामने खुली जगह है, यहां पर भी सैलानियों के मनोरंजन के लिए इसी तरह का एक मंच सजाया जाना है। जाना है।
नगर निगम के आयुक्त भूपेंद्र अत्री के दिल्ली से वापस आने के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाना प्रस्तावित है। शहर में 25 से लेकर 31 तक इसका आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।
