Move to Jagran APP

नए सदस्य जोड़ने के लिए भाजपा की कसरत तेज

प्रदेश भाजपा ने अपना कुनबा बढ़ाने के लिए कसरत तेज कर दी है। इसी कड़ी में रविवार को पार्टी मुख्यालय में सत्ती की अध्यक्षता में बैठक हुई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jun 2019 09:22 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jun 2019 06:45 AM (IST)
नए सदस्य जोड़ने के लिए भाजपा की कसरत तेज

राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश भाजपा ने अपना कुनबा बढ़ाने के लिए कसरत तेज कर दी है। पार्टी ने इस बार करीब तीन लाख नए सदस्य पार्टी के साथ जोड़ने का लक्ष्य रखा है। इसकी पूर्ति के लिए पार्टी छह जुलाई से पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। यह जानकारी रविवार को भाजपा जिला शिमला के पदाधिकारियों की बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने दी। बैठक पार्टी मुख्यालय दीपकमल में जिलाध्यक्ष संजय सूद की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष और शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज भी उपस्थित रहे। जिला महामंत्री विजय परमार ने बताया कि बैठक का आयोजन भाजपा के छह जुलाई से शुरू हो रहे सदस्यता अभियान के संबंध में किया गया। इससे पहले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रदेश मीडिया सह प्रभारी रवि मेहता ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवनी पर प्रकाश डाला।

loksabha election banner

इस दौरान सत्ती ने कहा कि भाजपा का 'संगठन पर्व' सदस्यता अभियान छह जुलाई से शुरू होगा और 11 अगस्त तक चलेगा। 30 जून तक सभी संगठनात्मक जिलों की बैठकें संपन्न होंगी। पहली से पांच जुलाई तक सभी मंडलों में सदस्यता अभियान पर बैठकें होंगी। प्राथमिक सदस्यता के बाद सक्रिय सदस्यता की जाएगी। कोई भी व्यक्ति पार्टी के जारी टोल फ्री नंबर 8980808080 पर मिस्ड कॉल देकर और सदस्यता फॉर्म भरकर भाजपा का सदस्य बन सकता है। इस बार भाजपा ने पूर्व सदस्यता की तुलना में 20 फीसद अधिक सदस्यता करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके तहत प्रदेश में करीब तीन लाख नए सदस्य बनाए जाएंगे। सत्ती ने उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि तय लक्ष्य को यथासमय पूरा करें। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सक्षम गुड़िया बोर्ड की चेयरमैन रूपा शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, प्रदेश कोषाध्यक्ष कपिल देव सूद, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी एवं कैलाश फैडरेशन के चेयरमैन रवि मेहता, पूर्व राज्यसभा सदस्य बिमला कश्यप उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.