लोगों तक पहुंचाई जाएंगी सरकार की योजनाएं
जागरण संवाददाता, शिमला : भाजपा शिमला मंडल की बैठक अग्रवाल धर्मशाला में हुई। इसकी अध्यक्षता मंडल
जागरण संवाददाता, शिमला : भाजपा शिमला मंडल की बैठक अग्रवाल धर्मशाला में हुई। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रदीप कश्यप ने की। प्रदीप कश्यप ने बताया कि बैठक दो दिन तक चलेगी। पहले सत्र में शिमला मंडल के विस्तारक अशोक ठाकुर ने शिमला मंडल में हुए कार्यक्रमों की समीक्षा की और आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति तय की। शिमला के भाजपा कार्यकर्ता आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयार है और प्रदेश सरकार की नीतियों को लेकर घर-घर संपर्क करेंगे। दूसरे सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त ने बताया कि शिमला शहर में भाजपा 30 जनवरी तक पद यात्राएं निकालेंगे। पदयात्रा बूथ सत्र तक चलेगी। इसमें केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के बारे में अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 31 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे जो कि गुजरात मे सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा होगी। इस अवसर पर शिमला में भी रन फॉर यूनिटी की दौड़ का आयोजन किया जाएगा। यह 182 मीटर की प्रतिमा देश की आने वाली पीढि़यों को राष्ट्रीय एकता का संदेश देगी।