विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिमाचल में गंभीर बीमारियों के नहीं हो रहे इलाज, दर-दर भटक रहे मरीज; विपिन सिंह परमार विधानसभा सत्र में लाएंगे प्रस्ताव

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Published: Tue, 19 Dec 2023 09:52 AM (IST)

Himachal Assembly Winter session 2023 हिमाचल प्रदेश के अस्पतालों में गंभीर बीमारियों के इलाज नहीं हो रहे हैं। इसके चलते ...और पढ़ें

हिमाचल में गंभीर बीमारियों के नहीं हो रहे इलाज
हिमाचल में गंभीर बीमारियों के नहीं हो रहे इलाज

HighLights

  1. हिमाचल में गंभीर बीमारियों के नहीं हो रहे इलाज
  2. विधानसभा सत्र में भी उठेगा ये मुद्दा
  3. कीडनी, हृदय, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों को लेकर विपिन सिंह परमार सदन में लाएंगे प्रस्ताव

जागरण संवाददाता, धर्मशाला। Himachal Assembly Winter session 2023 : हिमाचल प्रदेश के अस्पतालों में गंभीर बीमारियों के इलाज नहीं हो रहे हैं।

इसके चलते कीडनी, हृदय, कैंसर समेत अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को अपने इलाज के लिए बाहरी राज्यों के अस्पतालों में जाकर अपना इलाज करवाना पड़ रहा है। प्रदेश की स्वास्थ्य विभाग की स्थिति गंभीर है। इसके लिए विपक्ष सदन में चर्चा करने को प्रस्ताव लाएगा।

विधानसभा सत्र में भी उठेगा ये मुद्दा

मंगलवार को सुलह विधायक विपिन सिंह परमार नियम 130 के तहत प्रस्ताव लाएंगे। प्रस्ताव में वह सरकार से प्रदेश में बढ़ रही गंभीर बीमारियों जैसे कीडनी, हृदय, कैंसर, पारकिनसन, हिमोफिलीया, थैलीसीमिया व अन्य बढ़ती बीमारियों एवं स्वास्थ्य सुविधाएं के बारे में विचार करने को कहेंगे।

इसके अलावा चंबा विधायक नीरज नैय्यर भी प्रस्ताव लाएंगे कि चंबा में पर्यटन की अपार संभावनाओं की दृष्टिगत अन्य जिलों की तर्ज पर पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु कोई योजना के बारे में सदन विचार करे। 

यह भी पढ़ें- Himachal Winter Session: सत्तापक्ष और विपक्ष बनाएंगे रणनीति, कल से शुरू होने जा रहा विधानसभा का शीतकालीन सत्र; जानिए पूरा प्‍लान

गौसदन बंद होने पर भी होगी चर्चा

पहले दिन की कार्यवाही में इन दो प्रमुख प्रस्तावों के अलावा पठानकोट मंडी फोरलेन कार्य के चलते खजियां में गौसदन बंद होने को लेकर प्रस्ताव किया जाएगा।

जिसमें नियम-62 के तहत नूरपुर विधायक रणवीर निक्का गोसदन को लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाएंगे। जिसमें पठानकोट-मंडी फोरलेन निर्माण के चलते खजियां स्थित गौसदन बंद हो गया है। इसके पर चर्चा के लिए ध्यानाकर्षण लाएंगे।

सदन में छह स्वीकृत विधायक होंगे पेश

वहीं गगरेट विधायक चैतन्य शर्मा नवीकरण उर्जा ही भविष्य का सतत विकास की राह विषय पर नियम-63 के तहत अल्पकालीन चर्चा का प्रस्ताव रखेंगे। इसके अलावा सदन में छह स्वीकृत विधायक भी सभा पटल में रखे जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Himachal Assembly Winter Session आज, हंगामेदार रहेगा सत्र; इन विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष