Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'राम मंदिर पर BJP नहीं कांग्रेस कर रही राजनीति, पूरी तरह कन्फ्यूज्ड कांग्रेस सरकार'; वरिष्ठ नेता रणधीर ने साधा निशाना

    Updated: Thu, 25 Jan 2024 02:15 PM (IST)

    भाजपा के वरिष्ठ नेता विधायक एवं मीडिया विभाग के प्रभारी रणधीर शर्मा ने कहा कि यह कांग्रेस सरकार पूरी तरह से कन्फ्यूज्ड सरकार है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बयान का खंडन करते हुए कहा कि राम मंदिर पर राजनीति भारतीय जनता पार्टी नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी कर रही है और इस विषय पर भी कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से कंफ्यूज है।

    Hero Image
    राम मंदिर पर BJP नहीं कांग्रेस कर रही राजनीति- रणधीर

    जागरण संवाददाता, शिमला। Himachal Politics News: भाजपा के वरिष्ठ नेता विधायक एवं मीडिया विभाग के प्रभारी रणधीर शर्मा ने कहा कि यह कांग्रेस सरकार पूरी तरह से कन्फ्यूज्ड सरकार है।

    उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बयान का खंडन करते हुए कहा कि राम मंदिर पर राजनीति भारतीय जनता पार्टी नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी कर रही है और इस विषय पर भी कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से कंफ्यूज है।

    जन भावनाओं के दबाव में आकर सुक्खू सरकार ने दी थी 22 को छुट्टी

    रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जन भावनाओं के दबाव में आकर अपने निर्णय लेती है। पहले राम मंदिर का न्योता आने पर अयोध्या नहीं जाना और उसके बाद शिमला के राम मंदिर, जाखू मंदिर में जाकर पूजा अर्चना में भाग लेना।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वर्तमान कांग्रेस सरकार ने अगर उस दिन छुट्टी भी दी तो जन भावनाओं के दबाव में आकर दी पर कई स्थानों पर तो सरकारी कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया और उसमें कई स्कूलों में कार्यक्रम भी रखे गए। जिसमें कांग्रेस के मंत्रियों ने भाग लिया तो क्या यह छुट्टी भी केवल दिखावे की छुट्टी थी।

    यह भी पढ़ें- DA और एरियर मिलने की आस में कर्मचारी-पेंशनर्स, 2022 से नहीं मिला महंगाई भत्ता; राज्यत्व दिवस पर भी CM ने नहीं किया एलान

    कांग्रेस नेताओं में भगवान राम के लिए आस्था नहीं तब ही कर रहे राजनीति

    वरिष्ठ नेता ने कहा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस के नेताओं के अंदर खुद भगवान राम में आस्था नहीं है और इसीलिए वह इसको लेकर राजनीति कर रहे हैं। एक बात स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से कंफ्यूज है और जो भी निर्णय यह ले रही है उसमें उनकी कन्फ्यूजन साफ झलकती है।

    निर्णय पर टिके नहीं रहना कांग्रेस का चलन

    निर्णय को लेना फिर उसको बदलना, निर्णय लेकर उससे मुकर जाना और जब निर्णय ले लिया तो उस पर टिके नहीं रहना यह कांग्रेस पार्टी का प्रचलन है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि राम मंदिर आस्था का विषय है ना की राजनीति का विषय और भाजपा ने इस पर राजनीति नहीं करी है और कांग्रेस नेता भी इस विषय को लेकर राजनीति न करें।

    यह भी पढ़ें- धूमधाम से मनाया गया हिमाचल राज्यत्व दिवस, CM ने 70 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण; धर्मपुर-संधोल को नगर पंचायत का दर्जा