Move to Jagran APP

यातायात के नियम सिखाएगी स्कूल की प्रार्थना

हिमाचल के सरकारी स्कूलों के बच्चे अब प्रार्थना सभा में यातायात नियमों

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 05:03 PM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 07:18 AM (IST)
यातायात के नियम सिखाएगी स्कूल की प्रार्थना
यातायात के नियम सिखाएगी स्कूल की प्रार्थना

जागरण संवाददाता, शिमला : हिमाचल के सरकारी स्कूलों के बच्चे अब प्रार्थना सभा में यातायात नियमों का पाठ पढ़ेंगे। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सरकारी स्कूलों के लिए नई प्रार्थनाएं तैयार की हैं। प्रार्थनाओं की स्क्रिप्ट लिखी जा चुकी है। अब इन्हें संगीतबद्ध किया जा रहा है। यातायात नियम, नशे से दूर रहने हिमाचल के शौर्य और संस्कृति आधारित यह प्रार्थनाएं हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अपना कुलगीत भी बनाया है, जिसे संगीतबद्ध कर इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की तर्ज पर यह कुलगीत होगा। हिमाचल की संस्कृति और शौर्य की गाथाएं कुलगीत के माध्यम से बच्चों को बताई जाएंगी। बुधवार को शिक्षामंत्री गोविद ठाकुर की स्कूल शिक्षा बोर्ड के साथ वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से हुई बैठक में इस पर विस्तृत चर्चा की गई।

loksabha election banner

10वीं कक्षा में लगेगा वैदिक गणित, इतिहास की पुस्तक में होगा संशोधन

कक्षा छह से 10वीं तक के पाठ्यक्रम में वैदिक गणित को भी शामिल किया जाएगा। इसके लिए बोर्ड ने पाठ्यक्रम तैयार कर लिया है। भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष का इतिहास की पुस्तक में भी बदलाव होगा। हिमाचल के स्वतंत्रता सैनानी जिनका इतिहास में अभी तक जिक्र नहीं है उन्हें पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। शिक्षामंत्री गोविद ठाकुर ने कहा कि बोर्ड की ओर से भविष्य में पाठ्यक्रम सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए किए जा रहे हैं। वैदिक गणित, संस्कृत शिक्षा, भारतीय मूल्य एवं नैतिक शिक्षा के पाठ्यक्रमों में काफी बदलाव आने वाले दिनों में किया जाएगा। नैतिक शिक्षा की पुस्तकों में नशा निवारण, सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण जैसे विषय जोड़े जाएंगे। बैग फ्री डे को उपयोगी बनाने की बोर्ड रूपरेखा तय कर रहा है। शिक्षा बोर्ड नई शिक्षा नीति को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री विद्यालय जल शक्ति योजना होगी शुरू

शिक्षा बोर्ड मुख्यमंत्री विद्यालय जल शक्ति योजना का नया कांसेप्ट लेकर आ रहा है। बच्चों में जल संरक्षण की अलग जगाने के लिए यह योजना तैयार की गई है। जल्द ही इस को लेकर काम शुरू कर दिया जाएगा। वीडियो कांफ्रेंसिग में शिक्षा सचिव, शिक्षा निदेशक, बोर्ड के अध्यक्ष, बोर्ड के सचिव सहित प्रदेशभर से 250 से अधिक अधिकारियों व कर्मियों ने भाग लिया।

सभी योजनाओं को जल्द करेंगे शुरू: डॉ. सुरेश सोनी

शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि विभिन्न प्रोजेक्ट की जानकारी शिक्षा मंत्री को प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी गई। जल्द ही सभी योजनाओं को शुरू कर दिया जाएगा। कुलगीत और प्रार्थनाएं तैयार हैं। पाठ्यक्रम में बदलाव का प्रारूप तैयार कर लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.