Move to Jagran APP

सौ मीटर की दौड़ में सुभाष सदन की आरुषि ने मारी बाजी

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दत्तनगर में अंतर सदनीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगि

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Dec 2018 07:41 PM (IST)Updated: Sun, 09 Dec 2018 07:41 PM (IST)
सौ मीटर की दौड़ में सुभाष सदन की आरुषि ने मारी बाजी

संवाद सूत्र, दत्तनगर : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दत्तनगर में अंतर सदनीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इस दौरान प्रधानाचार्य कृष्ण सिंह नेगी विशेष तौर पर मौजूद रहे। हिंदी प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा ने बताया कि कनिष्ठ वर्ग छात्राओं में 100 मीटर दौड़ में सुभाष सदन की आरुषि ने पहला स्थान हासिल किया। बिंदी दौड़ में लक्ष्मी सदन की सुनीता, चम्मच दौड़ में विवेकानंद सदन की साक्षी, सूईधागा दौड़ में इंदिरा सदन की ममता, थ्री लेग दौड़ में इंदिरा सदन की सुमित्रा व नेहा, कुर्सी दौड़ में सुभाष सदन की आरुषि ने पहला स्थान हासिल किया। रस्साकसी में इंदिरा सदन ने पहला और विवेकानंद सदन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग छात्र वर्ग में सौ, दो सौ और चार सौ मीटर दौड़ में सुभाष सदन के प्रियांशु ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि चम्मच दौड़ में आदित्य, कुर्सी दौड़ में अनुज, तीन टांग दौड़ में क्षितिज और दीपक, जलेबी दौड़ में विशाल, शॉटपुट में समीर पहले स्थान पर रहे। कबड्डी और खोखो में लक्ष्मी सदन ने प्रथम व इंदिरा सदन ने दूसरा स्थान हासिल किया। रिले दौड़ में लक्ष्मी सदन ने पहला और इंदिरा सदन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार वरिष्ठ छात्रा वर्ग में विजय लक्ष्मी, शबनम, मीनाक्षी, कनिष्का, सोनिया ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में पहला स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग में सौरव, अभिषेक, शिवम, राहुल, संजय ने पहला स्थान हासिल किया। इस मौके पर डीपीई चेतन शर्मा, विद्या देवी, बृजलाल ठाकुर, श्याम दत्त शर्मा, राजेश ठाकुर, देवेंद्र लक्टू, बिंदू श्याम, राजेश कुमारी, राम कुमार, यज्ञदत्त शर्मा, नेक राम, देशन नेगी, दीक्षित शर्मा, नीरू शर्मा, नमन, संदीप मेहता, भूमेश्वर दत्त और हरदयाल आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.