शैमरॉक रोजज स्कूल में मेधावी सम्मानित
शैमरॉक रोजज स्कूल पत्रकार विहार कच्ची घाटी का वार्षिक उत्सव धूमधा
जागरण संवाददाता, शिमला : शैमरॉक रोजज स्कूल पत्रकार विहार कच्ची घाटी का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल के सलाहकार प्रो. शशिकांत शर्मा थे। मुख्य अतिथि ने शिक्षा के बदलते स्वरूप की ओर समारोह में उपस्थित लोगों का ध्यान खींचा। उन्होंने कहा कि माता-पिता को बच्चों पर अपनी पसंद नहीं थोपनी चाहिए, बल्कि उन्हें अपने सपनों के अनुसार उड़ने की खुली छूट होनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि कृष्ण भानू ने कहा कि आज के यह नौनिहाल कल देश का शानदार भविष्य बनेंगे। पढ़ाई के साथ इन्हें संस्कारी बनाने की भी नितात आवश्यकता है। वरिष्ठ पत्रकार एवं हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन के पूर्व चेयरमैन केएस तोमर और वरिष्ठ पत्रकार हृदेश आर्य ने भी अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर शैमरॉक स्कूल के नौनिहालों ने संस्कृत कार्यक्रम प्रस्तुत किया। स्कूल प्रिंसिपल प्रीति चुटानी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने निष्ठापूर्वक कार्य के लिए स्कूल के शिक्षकों और स्टाफ की प्रशसा की। साथ ही बॉलीवुड कोरियोग्राफर रिंकू खान, सहायक कोरियोग्राफर जानवी हदी का धन्यवाद किया, जिनकी कड़ी मेहनत से कार्यक्रम में चार चाद लग गए।
इसके बाद मुख्य अतिथि ने वर्षभर विभिन्न गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इनमें रशिका वर्मा, वानिका गुप्ता, संजुक्ता, समीरा कश्यप, लक्षित शर्मा, वरोनिका सिंह, सर्यशस चंद, अनैता बंसल, राकिब, रियान ठाकुर, मानव बंसल, सानवी शर्मा, राघव कौशल, आयन ठाकुर, पियुष नेगी, देवाक्षिका, आदित्य, दैविक ठाकुर, आदविक चौहान, वंश ठाकुर आदि शामिल थे।