Move to Jagran APP

संजीव ठाकुर को सौंपी व्यापार मंडल के दूसरे धड़े के की कमान, घोषणा बाद में

शहर में दूसरे व्यापार मंडल की कमान संजीव ठाकुर संभालेंगे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Oct 2021 07:22 PM (IST)Updated: Wed, 13 Oct 2021 07:22 PM (IST)
संजीव ठाकुर को सौंपी व्यापार मंडल के दूसरे धड़े के की कमान, घोषणा बाद में
संजीव ठाकुर को सौंपी व्यापार मंडल के दूसरे धड़े के की कमान, घोषणा बाद में

जागरण संवाददाता, शिमला : शहर में दूसरे व्यापार मंडल की कमान संजीव ठाकुर संभालेंगे। नामांकन भरने के अंतिम दिन एक पद के लिए एक ही नामांकन मिला। इससे साफ है कि पहले एक व्यापार मंडल का गठन सर्वसम्मति तो दूसरे व्यापार मंडल का गठन निर्विरोध हो गया। हालांकि इनके चुने जाने की घोषणा नाम वापस लेने की तिथि के बाद ही होनी है।

loksabha election banner

दूसरे धड़े ने 31 अक्टूबर को चुनाव करवाने को ऐलान किया था, नामांकन बुधवार तक भरे जाने थे। इसमें अध्यक्ष के लिए पार्षद संजीव ठाकुर ने नामांकन भरा, वहीं इनके अलावा उपाध्यक्ष के लिए राज कुमार अग्रवाल, महासचिव पद के लिए संदीप सूद, सह सचिव के लिए अभिमन्यु भागड़ा और कोषाध्यक्ष के लिए राज किशोर ने नामांकन भरा है।

चुनाव कमेटी के अध्यक्ष रमेश चौजड़ का कहना है कि बुधवार को नामांकन प्रक्रिया का अंतिम दिन था। इसमें पांच प्रत्याशियों द्वारा ही नामांकन भरा गया है। ऐसे में किसी भी पद के लिए दूसरा आवेदन नहीं आने पर पूरे पैनल को निर्विरोध घोषित किया जाएगा। अब चुनाव से पूर्व ही निर्विरोध तरीके से संजीव ठाकुर को व्यापार मंडल का अध्यक्ष चुना गया है। इससे शहर में दो-दो व्यापार मंडलों के खड़े होने से कारोबारी दो गुटों में बंट गए हैं। एक धड़ा पहले ही अपनी पूरी कार्यकारिणी का विस्तार कर चुका है जबकि दूसरा धड़ा भी निर्विरोध चुनकर व्यापारियों के हित की लड़ाई लड़ने का दावा कर रहा है। इससे शहर में सियासी संग्राम शुरू हो गया है। दूसरे धड़े के नामांकन न भरने से निर्विरोध हुआ चयन : संजीव ठाकुर

निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए संजीव ठाकुर ने कहा कि कारोबारी मतदान से व्यापार मंडल बनाना चाहते हैं। इसके लिए चुनाव शेड्यूल जारी किया गया था। 31 को मतदान होना था, लेकिन दूसरे धड़े की ओर से नामांकन नहीं भरने से पैनल को निर्विरोध चुन लिया गया है। शहर के कारोबारी हमारे साथ : हरजीत सिंह मंगा

वहीं राजधानी के पहले बने व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरजीत सिंह मंगा ने कहा कि शहर का कारोबारी हमारे साथ खड़ा है। ये इक्का-दुक्का लोग हैं जो अपना अलग ही राग अलाप रहे हैं। शहर के कारोबारियों ने सर्वसम्मति से चुने गए व्यापार मंडल को अपना समर्थन दिया है, हम लगातार कारोबारियों के बीच जा रहे हैं। कारोबारियों का उनके व्यापार मंडल पर अपना विश्वास है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.