हिमाचल में प्रशासनिक फेरबदल, संजीव ठाकुर बने निगम के MD; HPAS अधिकारी विनय धीमान का तबादला रद
प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत संजीव ठाकुर को हिमाचल प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।
-1795194911678_m.webp)
पांच दिन पुराने तबादला आदेश में हिमाचल सरकार ने किया संशोधन। फाइल फोटो
HighLights
संजीव ठाकुर को पिछड़ा वर्ग वित्त निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त
विनय धीमान का कार्मिक विभाग में तबादला आदेश रद हुआ
कांगड़ा के अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार जिम्मेदारी से मुक्त
राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत पांच दिन पहले जारी तबादला आदेश में संशोधन करते हुए संजीव ठाकुर को हिमाचल प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।
वह अभी जिला कांगड़ा में धर्मशाला स्थित जिला पर्यटन विकास अधिकारी के पद पर तैनात किये थे। उनकी नियुक्ति के साथ ही निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे कांगड़ा के अतिरिक्त उपायुक्त (विकास) एवं परियोजना निदेशक, डीआरडीए विनय कुमार को इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है।
वहीं, सरकार ने एक अन्य महत्वपूर्ण फैसले में विनय धीमान (एचपीएएस-2008) का तबादला आदेश रद कर दिया है। उन्हें कार्मिक विभाग (पूल), हिमाचल प्रदेश सचिवालय शिमला में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए थे।
14 नवंबर को जारी यह आदेश अब तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। इससे विनय धीमान को पूल में भेजने का फैसला वापस हो गया है।