विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिमला के संजौली चौक पर ऑन-ड्यूटी पुलिसकर्मी से दो युवकों ने की अभद्रता, वीडियो इंटरनेट पर वायरल; दोनों आरोपी गिरफ्तार

Published: Fri, 23 Oct 2026 01:33 PM (IST)

संजौली चौक पर पुलिसकर्मी से बहस और ड्यूटी में बाधा डालने के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने दो लोगों ...और पढ़ें

शिमला के संजौली चौक पर ऑन-ड्यूटी पुलिसकर्मी से दो युवकों ने की अभद्रता (प्रतीकात्मक फोटो)

शिमला के संजौली चौक पर ऑन-ड्यूटी पुलिसकर्मी से दो युवकों ने की अभद्रता (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. पुलिसकर्मी से बहस और ड्यूटी में बाधा डालने का मामला।

  2. अनधिकृत फ्लैशर लाइट के उपयोग पर वाहन रोका गया था।

  3. पिस्तौल तानने के आरोप को पुलिस ने निराधार बताया।

जागरण संवाददाता, शिमला। संजौली चौक पर दो पक्षों के बीच बहस का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने मामले में अपना पक्ष स्पष्ट किया है।

 

पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर को यातायात ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी ने डैशबोर्ड पर अनधिकृत फ्लैशर लाइट का इस्तेमाल करने पर एक वाहन को रोका था। इसके बाद वाहन में सवार दो व्यक्तियों ने पुलिसकर्मी के साथ बहस की और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उसे धमकाया। पुलिस ने सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने के आरोप में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वाहन रोके जाने पर उसमें सवार एक व्यक्ति बाहर आया और पुलिसकर्मी से उसका नाम व पद पूछने लगा।

इसके बाद दोनों व्यक्तियों ने पुलिसकर्मी के साथ बहस की। इस घटनाक्रम के दौरान सड़क पर यातायात भी बाधित हुआ। मौके पर कुछ अन्य लोग भी पुलिसकर्मी के समर्थन में एकत्रित हो गए।

संजौली थाने में दर्ज हुआ मामला

ट्रैफिक शाखा में तैनात पुलिसकर्मी की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस थाना संजौली में अभियोग संख्या 74/2026 दर्ज किया गया है। मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 221 और 3(5) के तहत दर्ज हुआ है। आरोपितों की पहचान राहुल शर्मा निवासी ढली और 23 वर्षीय अर्णव निवासी लोअर कलस्टन, शिमला के रूप में हुई है। मामले की जांच पुलिस थाना संजौली की टीम कर रही है।

पिस्तौल तानने का आरोप निराधार: पुलिस

घटना के दौरान पिस्तौल तानने के आरोप पर पुलिस ने कहा कि उपलब्ध तथ्यों से इसकी पुष्टि नहीं होती है। पुलिस के अनुसार, यह आरोप प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बचाव में लगाया गया प्रतीत होता है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।