Move to Jagran APP

डीजल समाप्त, थमे बसों के पहिये

जितेंद्र मेहता रोहड़ू हिमाचल पथ परिवहन निगम रोहड़ू डिपो डीजल की कमी से जूझ रहा है। ड

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 09:24 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 09:24 PM (IST)
डीजल समाप्त, थमे बसों के पहिये
डीजल समाप्त, थमे बसों के पहिये

जितेंद्र मेहता, रोहड़ू

loksabha election banner

हिमाचल पथ परिवहन निगम रोहड़ू डिपो डीजल की कमी से जूझ रहा है। डीजल की कमी के चलते वीरवार को रोहडू डिपो के अंतर्गत अधिकांश रूटों पर परिवहन निगम की बस सेवाएं ठप रहीं। इस कारण लोगों को परेशान होना पड़ा। इससे पहले भी डीजल की कमी के चलते दो दिन तक बस सेवाएं ठप रही थीं।

परिवहन निगम के रोहड़ू डिपो के पास 125 बसें हैं। डिपो द्वारा 169 लोकल व लांग रूटों पर बस सेवाएं दी जाती हैं। लेकिन लाकडाउन के बाद अभी 103 रूटों पर ही बस सेवाएं बहाल की गई हैं। रूटों पर नियमित बस सेवाएं चलाने के लिए डिपो को रोजाना दस हजार लीटर डीजल की आवश्यकता होती है। लेकिन डिपो में पांचवें दिन तेल का टैंकर 12 हजार लीटर डीजल के साथ पहुंच रहा है। जिस कारण सभी रूटों पर नियमित बस सेवाएं चलाना डिपो के लिए भी मुश्किल बना हुआ है। बसें बंद होने से परिवहन निगम को भी लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने बताया कि डीजल की कमी के कारण परिवहन निगम की बस सेवाएं बंद हो रही हैं। अगस्त में भी दो दिन तक तेल की कमी के चलते बसें चलना बंद हो गई थीं। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए। किसी कारणवश डीजल का टैंकर समय पर नहीं पहुंच सका। तेल समय पर न पहुंचने से वीरवार को अधिकांश रूटों पर बस सेवाएं भी नहीं चल सकीं। जैसे ही तेल का टैंकर पहुंचेगा सभी रूटों पर नियमित बसें चलाई जाएंगी।

-राजिद्र शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, पथ परिवहन निगम रोहड़ू डिपो।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.