Move to Jagran APP

रोहित ठाकुर कर्मठ और अनुभवी नेता : रामलाल ठाकुर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नयना देवी के विधायक रामलाल ठाकुर ने कहा है कि रोहित ठाकुर कर्मठ व अनुभवी नेता हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Oct 2021 06:49 PM (IST)Updated: Sat, 16 Oct 2021 06:49 PM (IST)
रोहित ठाकुर कर्मठ और अनुभवी नेता : रामलाल ठाकुर

संवाद सूत्र, रोहड़ू : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नयना देवी के विधायक रामलाल ठाकुर ने कहा है कि रोहित ठाकुर होनहार, अनुभवी और कर्मठ युवा नेता हैं। इन्होंने संघर्ष से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। रामलाल ठाकुर जुब्बल क्षेत्र की कोट-कायना, मंढोल, सारी, झड़ग-नकराड़ीमें चुनाव प्रचार के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सेब बागवानी पर भाजपा बड़ी-बड़ी बातें करती है, उनकी बातों से लगता है जैसे कि सेब बागवानी चार वर्ष से ही चल रही है। रामलाल ठाकुर ने कहा कि सेब बागवानी को शिखर तक पहुंचाने में हिमाचल निर्माता पूर्व मुख्यमंत्री यशवंत सिंह परमार, पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र ने निरंतर संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में बागवानी बुरे दौर से गुजर रही है। बागवानों की समस्याओं को दूर करने के बजाय भाजपा सरकार ने सेब कार्टन और ट्रे के दाम बढ़ा दिए। रामलाल ठाकुर ने जनता से कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर के पक्ष में वोट डालने की अपील की।

loksabha election banner

कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर ने कहा कि ढाई वर्ष से जुब्बल, नावर व कोटखाई की हर क्षेत्र में अनदेखी हुई। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार की गलत नीतियों से पढ़े-लिखे युवा, व्यापारी, मजदूर और पर्यटन उद्योग से जुड़े उद्यमी कठिन दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पूरी क्षमता के साथ एक-एक मतदाता तक पहुंचकर कांग्रेस पार्टी के लिए जनसमर्थन और जनमत जुटाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों के कई पद रिक्त हैं। इसके अलावा सड़कों व स्वास्थ्य क्षेत्र में लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.