Move to Jagran APP

बर्फबारी से हिमाचल की 53 सड़कें बंद

हिमाचल में लगातार हो रही बर्फबारी से जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है, बर्फबारी के कारण हिमाचल की 53 सड़के बंद हो गयी हैं।

By Edited By: Published: Thu, 13 Dec 2018 08:10 PM (IST)Updated: Fri, 14 Dec 2018 09:42 AM (IST)
बर्फबारी से हिमाचल की 53 सड़कें बंद

शिमला, राज्य ब्यूरो। हिमाचल में दो दिन से जारी बर्फबारी लोगों की मुसीबत का भी कारण बनी है। प्रदेश के जनजातीय इलाकों समेत अन्य क्षेत्रों में वीरवार को हुई बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। इससे प्रदेश की करीब 53 सड़कों पर यातायात थमा रहा। ताजा बर्फबारी ने प्रदेश के लोक निर्माण विभाग की पोल खोल दी है। मौसम की पहली बर्फबारी में विभाग की सांसें फूल गई हैं। एक दिन पहले हुई बर्फबारी से बंद सड़कें वीरवार को भी नहीं खुल पाईं। इससे लोगों की मुसीबत बढ़ गई है।

loksabha election banner

शीतलहर के बीच लोगों को पैदल ही अपने क्षेत्रों की ओर रुख करना पड़ा रहा है। स्थानीय स्तर पर सड़कों की हालत तो खराब है ही लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग भी बहाल नहीं हो पाए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग 305 भी बुधवार से बंद पड़ा है। इन सड़कों पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने सड़कों को खोलने के लिए 55 जेसीबी, बुलडोजर और टिप्पर लगाए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद लोगों को अभी तक राहत के आसार नहीं हैं। वीरवार को भी 40 के करीब रूट प्रभावित रहे। उधर, हिमाचल पथ परिवहन निगम के अधिकारियों का दावा है कि जनजातीय जिले किन्नौर में फंसी बसें शिमला पहुंच गई हैं।

कहां बंद रही सड़कें

लोक निर्माण विभाग के अनुसार शिमला जोन में 22 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा कांगड़ा और चंबा में 30 के करीब सड़कों पर यातायात थम गया है। जबकि एक राष्ट्रीय राजमार्ग 305 लुहरी सैंज बंद पड़ा है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग बुधवार से बंद है। प्रदेश में सड़कों को खोलने के लिए लोक निर्माण विभाग ने 42 जेबीसी मशीनें काम पर लगा रखी हैं। जिसमें से 18 जेबीसी विभाग की हैं जबकि 24 जेसीबी मशीनों को किराये पर लिया गया है। इसके अलावा विभाग ने आठ टिप्पर और 5 बुलडोजर लगाए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.