समय पर पूरी होंगी अहम पर्यटन परियोजनाएं : डॉ. श्रीकांत बाल्दी
मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी ने कहा है कि अहम पर्यटन परियोजनाएं समय पर पूरी होंगी। उन्होंने सचिवालय में परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने समीक्षा बैठक में कहा कि पर्यटन परियोजनाएं राज्य सरकार की उच्च प्राथमिकताएं हैं। इन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। अधिकारियों ने राज्य में चल रही विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं की प्रगति के बारे में मुख्य सचिव को अवगत करवाया। डॉ. बाल्दी ने कहा कि राज्य सरकार ने जंजैहली क्षेत्र के विकास के लिए 1
राज्य ब्यूरो, शिमला : मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी ने कहा है कि अहम पर्यटन परियोजनाएं समय पर पूरी होंगी। उन्होंने प्रदेश सचिवालय शिमला में परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने समीक्षा बैठक में कहा कि पर्यटन परियोजनाएं राज्य सरकार की उच्च प्राथमिकता हैं। इन्हें निर्धारित समय के भीतर पूरा किया जाए।
अधिकारियों ने राज्य में चल रही विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं की प्रगति के संबंध में मुख्य सचिव को अवगत करवाया। डॉ. बाल्दी ने कहा कि राज्य सरकार ने जंजैहली क्षेत्र के विकास के लिए 18.18 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए हैं। नई राहें-नई मंजिलें योजना के तहत पौंग क्षेत्र के लिए 4.69 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। सरकार ने गत वित्त वर्ष के दौरान लारजी जलाशय और जलक्रीड़ा गतिविधियों के लिए 3.72 करोड़ रुपये जारी किए हैं। सरकार ने पौंग क्षेत्र के विकास के लिए 6.59 करोड़ रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत की हैं। इसमें से जैटिज और हाउसबोट की खरीद के लिए 55 लाख रुपये तथा पौंग डैम में इंटरपटेशन केंद्र के निर्माण के लिए 1.35 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा 100 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) अध्यात्मिक परिधि के लिए तैयार की गई है। उन्होंने शिमला में बैंटनी कैसल के प्रगति कार्यो की समीक्षा भी की। उन्होंने रोहतांग टनल और सिस्सु में पर्यटन सुविधा केंद्र निर्माण के लिए उचित स्थान शीघ्र उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
डॉ. बाल्दी ने अधिकारियों को विविध साहसिक गतिविधि नियम के तहत ट्रैकिग के लिए जाने वाले पर्यटकों का पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकृत एजेंसी द्वारा ट्रैंकिग पर जाने वाले पर्यटकों की निगरानी के लिए प्राधिकृत एजेंसी को जीपीएस बैंड उपलब्ध करवाएं। उन्होंने विभिन्न रज्जू मार्गो के प्रगति कार्यों की भी समीक्षा कर कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, प्रधान सचिव प्रबोध सक्सेना, निदेशक पर्यटन युनूस तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।