अनुराग ठाकुर के मामले में चुनाव आयोग को रिपोर्ट सौंपी, विवादित नारे लगवाने का है आरोप
अनुराग ठाकुर एवं साहिब सिंह वर्मा द्वारा चुनावी रैली में विवादित नारा लगवाने के मामले में मुख्य निर्वाचन चुनाव अधिकारी (सीईओ) ने चुनाव आयोग को रिपोर्ट सौंप दी है।
नई दिल्ली, जेएनएन। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर एवं दिल्ली के सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा द्वारा दिल्ली की चुनावी रैली में लोगों से विवादित नारा लगवाने के मामले में मुख्य निर्वाचन चुनाव अधिकारी (सीईओ) ने चुनाव आयोग को रिपोर्ट सौंप दी है। घटना का संज्ञान लेते हुए आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी से रिपोर्ट मांगी थी। हिमाचल के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर सोमवार को दिल्ली में रिठाला विधानसभा सीट से प्रत्याशी मनीष चौधरी के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उसी समय मंच से उन्होंने कथित रूप से देश के गद्दारों को गोली मारने के नारे लगवाए थे।
वहीं, पश्चिम दिल्ली के भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने मंगलवार को सभा के दौरान विवादित बयान दिया था। इसमें कहा था कि शाहीन बाग जैसी स्थिति पूरी दिल्ली में हो सकती है। अगर अभी संभले नहीं तो ये लोग घरों में घुसकर डराएंगे। इसलिए दिल्ली के लोगों को सोचना होगा और फैसला करना होगा। दिल्ली सीईओ कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उन्होंने इसकी रिपोर्ट आयोग को सौंप दी है। इसमें केंद्रीय मंत्री समेत भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा का जिक्र है। अब आगे चुनाव आयोेग निर्णय लेगा।
अनुराग के प्रचार पर रोक लगाए आयोग : राठौर
केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर सहित अन्य भाजपा नेता दिल्ली में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान गोली मारने जैसे नारे लगवाकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने में लगे हैं। ऐसे नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय चुनाव आयोग को तुरंत उनके चुनाव प्रचार पर रोक लगानी चाहिए। यह मांग प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने मंगलवार को जारी बयान में की। उन्होंने कहा कि अनुराग के चुनाव प्रचार पर तुरंत रोक लगाई जानी चाहिए। देश के कानून से किसी प्रकार का खिलवाड़ सहन नही किया जाना चाहिए।
Odisha Bus Accident: ओडिशा में दर्दनाक हादसा, पुल से नीचे गिरी बस; आठ की मौत 39 घायल
राठौर ने कहा कि भाजपा नेता दिल्ली विधानसभा चुनाव में जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं वह निंदनीय है। गोली मारो जैसे नारे का उद्घोष करवा अनुराग वहां उपद्रव फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। दिल्ली में भाजपा अपनी हार को देख बौखला गई है।
शादी की पहले सालगिरह पर खुशबू को मिले जख्म, रस्सी से बांध रॉड से पीटा; वीडियाे वायरल