Move to Jagran APP

गणपति बप्पा मोरेया के जयघोषों से गूंजी राजधानी

राजधानी शिमला में सिद्धि विनायक सेवा मंडल की ओर से आयोजित गणेश उत्सव के अंतिम दिन शोभायात्रा निकाली।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 06:40 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 06:40 PM (IST)
गणपति बप्पा मोरेया के जयघोषों से गूंजी राजधानी
गणपति बप्पा मोरेया के जयघोषों से गूंजी राजधानी

जागरण संवाददाता, शिमला : राजधानी शिमला में सिद्धि विनायक सेवा मंडल की ओर से आयोजित गणेश उत्सव के अंतिम दिन रविवार को गणपति विसर्जन यात्रा निकाली गई। सुबह गणेश प्रतिमा की विशेष पूजा अर्चना के बाद अभिषेक किया गया। इसके बाद हवन-यज्ञ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके बाद राजधानी में शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा सीटीओ से शुरू होकर लोअर बाजार होते हुए शेर-ए-पंजाब पहुंची। अबीर गुलाल उड़ाते हुए श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरेया के जयघोषों से समूचे वातारण को भक्तिमय बना दिया। जगह-जगह शोभा यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा के साथ किया। इसके बाद विसर्जन यात्रा सुन्नी के लिए रवाना हुई। बसों में गणपति के जयकारों के साथ श्रद्धालु झूम उठे। सिद्धि विनायक सेवा मंडल ने मूर्तियों का विसर्जन तत्तापानी में किया। इसके बाद राजधानी में भडारा भी लगाया। इसके अलावा अनाज मडी गंज बाजार शिमला में भी गणपति विसर्जन उत्सव धूमधाम से मनाया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.