रेखा का स्वर्णिम पंच, अब करेगी देश की प्रतिनिधित्व
जनजातीय जिला किन्नौर की बेटी रेखा ने प्रदेश में जिला का नाम रोशन करत
संवाद सूत्र, भावानगर : जनजातीय जिला किन्नौर की बेटी रेखा ने प्रदेश में जिला का नाम रोशन करते हुए बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक हासिल कर स्कूल, अध्यापकों व माता-पिता को गौरवान्वित किया है। अब वह भोपाल में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में दमखम दिखाएगी। राजकीय स्कूल निगुलसारी में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली रेखा ने कागड़ा में हुई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 60 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया है। विद्यालय पहुंचने पर विजेता खिलाड़ी का भव्य स्वागत किया गया। रेखा ने बताया कि वह पिछले वर्ष जिला स्तर पर स्वर्ण पदक जितने में चूक गई थी। इसके कारण वह प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पाई थी। उसने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, अध्यापकों, प्रधानाचार्य विनय सिंह नेगी को दिया है। वह मूलत: नेपाल से संबंध रखती है व पिछले बीस वषरें से उसके पिता दीपक निगुलसारी में मजदूरी का कार्य करते हैं। उसकी माता आशा गृहणी हैं। उसके घर की आर्थिक स्थिती ऐसी नहीं है कि वह बॉक्सिंग की कोचिंग ले पाए। प्रधानाचार्य विनय सिंह नेगी ने प्रतियोगिता होने से पहले ज्यूरी में उसकी कोचिंग का प्रबंध अपने स्तर पर किया, जिसके कारण वह स्वर्ण पदक जीत पाई। यदि उसे सहयोग मिलता रहे तो वह भी किन्नौर की ही अन्य बेटी शशिकला की तरह बॉक्सिंग में जिला का नाम देश में रोशन करने की कोशिश करेगी। प्रधानाचार्य विनय सिंह नेगी ने बताया कि यह विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि रेखा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।
---==============
निवेदिता ने भाषण स्पर्धा में जीता पहला स्थान
संवाद सूत्र, ठियोग : हिमालयन पब्लिक स्कूल की निवेदिता ने धर्मशाला में आयोजित राज्यस्तरीय अंडर-14 भाषण प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है। स्कूल के प्रधानाचार्य मनु प्रकाश ने बताया कि स्कूल के विद्यार्थियों ने राज्यस्तरीय भाषण प्रतियोगिता में 2017 में पहला और 2016 में तीसरा स्थान हासिल किया था। प्रधानाचार्य ने इस उपलब्धि पर निवेदिता के अभिभावकों और अध्यापक वर्ग को बधाई दी है और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।