विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खुशखबरी! हिमाचल में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, लाइब्रेरी सहायकों के 200 पदों पर भर्ती की मिली मंजूरी

Published: Wed, 26 Aug 2026 06:16 PM (IST)

हिमाचल सरकार ने कनिष्ठ कार्यालय सहायक (पुस्तकालय) के 200 पदों को सीधी भर्ती से भरने की मंजूरी दी है।

हिमाचल में लाइब्रेरी सहायकों के 200 पद भरने की तैयारी।

हिमाचल में लाइब्रेरी सहायकों के 200 पद भरने की तैयारी।

HighLights

  1. हिमाचल सरकार ने 200 लाइब्रेरी सहायक पदों को मंजूरी दी

  2. सीधी भर्ती से भरे जाएंगे, नीति तैयार की जा रही है

  3. 71 अभ्यर्थियों को पहले ही नियुक्ति आदेश जारी हुए

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल सरकार ने कनिष्ठ कार्यालय सहायक (पुस्तकालय) के 200 पदों को सीधी भर्ती से भरने की मंजूरी दी है।

विधायक सतपाल सिंह सत्ती के प्रश्न के लिखित उत्तर में सरकार ने बताया कि इन पदों को स्वास्थ्य विभाग में सहायक स्टाफ नर्सों की भर्ती की तर्ज पर अलग योजना के माध्यम से भरा जाएगा।

इसके लिए नीति तैयार की जा रही है। सरकार ने पहले 100 पदों को सीधी भर्ती से भरने की मंजूरी दी थी। इनमें से 78 पद हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग को भेजे गए थे।

आयोग द्वारा 6 जुलाई को घोषित परिणाम के आधार पर 77 अभ्यर्थियों की सिफारिश में से 71 को तीन अगस्त को नियुक्ति आदेश जारी किए गए।

छह नियुक्तियां उच्च न्यायालय में विचाराधीन याचिका के कारण रोक दी गई हैं। इसके अलावा पूर्व सैनिक कोटे के 14 और खेल कोटे के तीन पद भरे जा चुके हैं, जबकि दिव्यांग कोटे के चार पदों की प्रक्रिया जारी है।

यह भी पढ़ें- स्कूलों में अब एडमिशन फॉर्म में नहीं पूछी जाएगी जाति, हिमाचल CM सुक्खू ने दिए हटाने के निर्देश