गुंडागर्दी को था कांग्रेस नेताओं का मौन समर्थन : रणधीर शर्मा
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा का कहना है कि एक ओर कांग्रेस कार्यकर्ता एक-दूसरे का खून बहा रहे थे। तो दूसरी ओर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का मूक दर्शक बने रहना यह साबित करता है कि गुंडागर्दी की इस घटना को मौन समर्थन प्राप्त था। यदि कांग्रेस नेता चाहते तो खूनी संघर्ष टाला जा सकता था। ऐसे में इस घटना से साबित होता है कि कांग्रेस पार्टी अनुशासनहीनता और गुण्डागर्दी का प्रर्याय बन गई है। उन्होंने आज जारी एक बयान में कहा कि प्रदेश कांग्रेस पार्टी के नए प्रदेशाध्यक्ष के पद् ग्रहण समारोह में दो गुटों के बीच हाथापाई व मारपीट की अतिनिन्दनीय घटना इस बात का स्पष्ट प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी तो जगजाहिर ही थी।
राज्य ब्यूरो, शिमला : भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि वीरवार को एक तरफ कांग्रेस कार्यकर्ता कुर्सियां उठाकर एक-दूसरे का खून बहा रहे थे। दूसरी तरफ कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का मूकदर्शक बने रहना साबित करता है कि गुंडागर्दी को उनका मौन समर्थन प्राप्त था।
रणधीर शर्मा ने यहां जारी बयान में कहा कि यदि कांग्रेस नेता चाहते तो खूनी संघर्ष टाला जा सकता था। इस घटना से साबित होता है कि कांग्रेस पार्टी अनुशासनहीनता व गुंडागर्दी की पर्याय बन गई है। कांग्रेस के नए प्रदेशाध्यक्ष के पद ग्रहण समारोह में दो गुटों के बीच हाथापाई व मारपीट इस बात का प्रमाण है। प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी जगजाहिर थी जो अब मुखर हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह व कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू के बीच वाकयुद्ध इस सीमा तक पहुंच गया कि नए प्रदेश अध्यक्ष के पद ग्रहण समारोह में उनके समर्थक आपस में भिड़ गए। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल व प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर की अपीलों का भी उन पर असर न होना साबित करता है कि वरिष्ठ नेताओं की कार्यकर्ताओं पर पकड़ नहीं है। शांतिप्रिय राज्य हिमाचल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा की गई गुंडागर्दी की भाजपा ¨नदा करती है। कांग्रेस नेता प्रदेश की भाजपा सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में कानून व्यवस्था बिगड़ने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, उनके समर्थकों द्वारा की गई गुंडागर्दी प्रमाण है कि कांग्रेस नेताओं की कथनी व करनी में अंतर है। कांग्रेस की इस दयनीय स्थिति से उबरने की उम्मीद नजर नहीं आती है क्योंकि जब से कुलदीप राठौर प्रदेशाध्यक्ष बने हैं, पार्टी में अनुशासनहीनता व गुटबाजी पहले से अधिक सामने आई है।