विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आईजीएमसी शिमला में मरीजों को पैदल चलने से मिलेगी राहत, दिसंबर तक तैयार हो जाएगा रैंप और लिफ्ट

Published: Fri, 13 Nov 2026 03:10 PM (IST)

शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में मरीजों की सुविधा के लिए रैंप और लिफ्ट का निर्माण कार्य लगभग 80% पूरा हो चुका है।

दिसंबर तक तैयार होगा रैंप और लिफ्ट।

दिसंबर तक तैयार होगा रैंप और लिफ्ट।

HighLights

  1. आईजीएमसी शिमला में रैंप और लिफ्ट का निर्माण कार्य जारी।

  2. बुजुर्गों, दिव्यांगों को एक ब्लॉक से दूसरे ब्लॉक जाने में आसानी।

  3. 4.50 करोड़ रुपये की परियोजना दिसंबर तक होगी पूरी।

जागरण संवाददाता, शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) शिमला में मरीजों और तीमारदारों की सुविधा के लिए रैंप और लिफ्ट बनाने का काम शुरू हो गया है। अस्पताल के प्रिंसिपल कार्यालय के बाहर से डी ब्लॉक होते हुए न्यू ओपीडी तक इस सुविधा का निर्माण किया जा रहा है।

इसके तैयार होने से मरीजों को एक ब्लॉक से दूसरे ब्लॉक तक पहुंचने के लिए लंबा पैदल सफर नहीं करना पड़ेगा। खासकर बुजुर्गों, दिव्यांगों और चलने-फिरने में असमर्थ मरीजों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। अभी अस्पताल के पुराने भवन से न्यू ओपीडी ब्लॉक तक पहुंचने के लिए मरीजों को डी ब्लॉक के भीतर से होकर जाना पड़ता है। इसके लिए मेडिसिन वार्ड की सीढ़ियों और लिफ्ट का इस्तेमाल करना पड़ता है।

यहां एक ही लिफ्ट होने के कारण मरीजों और तीमारदारों की भीड़ लगी रहती है। ऐसे में कई मरीजों को पैदल ही सीढ़ियां चढ़कर या उतरकर दूसरे ब्लॉक तक पहुंचना पड़ता है। डी ब्लॉक में मेडिसिन, आर्थोपेडिक्स, नेत्र रोग, स्पेशल वार्ड और रेडियोलाजी विभाग संचालित हैं। इन विभागों में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं। न्यू ओपीडी आने-जाने वाले मरीजों की आवाजाही भी इसी रास्ते से होने के कारण ब्लॉक में भीड़ बढ़ जाती है। इससे मरीजों को परेशानी के साथ संक्रमण फैलने का खतरा भी बना रहता है।

4.50 करोड़ रुपये से हो रहा निर्माण

इस परियोजना पर करीब 4.50 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग की ओर से करवाया जा रहा है। अस्पताल में रोजाना करीब दो हजार मरीज ओपीडी में उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में रैंप और लिफ्ट की सुविधा शुरू होने से अस्पताल के भीतर मरीजों की आवाजाही का दबाव कम होगा।

मरीज वार्डों के भीतर से गुजरने के बजाय बाहर बने नए रास्ते से न्यू ओपीडी तक पहुंच सकेंगे। इससे अस्पताल में भीड़ कम करने और संक्रमण का जोखिम घटाने में भी मदद मिलेगी।

दिसंबर तक पूरा करने का था लक्ष्य

लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन प्रवीण वर्मा ने बताया कि अस्पताल में रैंप और लिफ्ट निर्माण का काम लगभग पूरा होने वाला है। अस्पताल में लगभग 80 प्रतिशत काम इसका पूरा हो गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।