कुमारसैन में निकाली रामलीला पात्रों की झांकियां
अमित सूद, कुमारसैन उपमंडल कुमारसैन में दशहरा पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। सनातन धर्म सभा राम
अमित सूद, कुमारसैन
उपमंडल कुमारसैन में दशहरा पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। सनातन धर्म सभा रामलीला कमेटी कुमारसैन ने शुक्रवार दोपहर बाद दरबार मैदान से ढोल नगाड़ों के साथ कुमारसैन बाजार में भगवान श्रीराम की झाकी निकाल शोभायात्रा निकाली। राम झाकी प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, मुनि वशिष्ठ, वानर सेना सहित दरबार मैदान से होते हुए बस अड्डा, बाजार का भ्रमण करते हुए रावण दहन स्थल तक पहुंची। इस दौरान समूचा कुमारसैन प्रभु श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा और माहौल भक्तिमय हो गया। रावण दहन स्थान पर भगवान श्रीराम की ओर से रावण पुतले के दहन के साथ जय श्रीराम के जयघोष से समूचा कुमारसैन राममय हो गया और रावण दहन के बाद रामादल नाचते गाते दरबार मैदान पहुंचे। कुमारसैन में आयोजित उत्सव में सनातन धर्म सभा रामलीला कमेटी के सदस्यों व स्थनीय लोगों ने भी हिस्सा लिया।