विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shimla: 'रामलला की प्राण प्रतिष्ठा दिवस को मनाया जाएगा यादगार', राजीव बिंदल बोले- पूरी श्रद्धा से कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे

Published: Thu, 11 Jan 2024 02:26 PM (IST)

हिमाचल के प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा दिवस को यादगार बनाया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि ...और पढ़ें

राजीव बिंदल बोले- पूरी श्रद्धा से कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे
राजीव बिंदल बोले- पूरी श्रद्धा से कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे

HighLights

  1. समस्त देशवासियों व हिमाचल प्रदेश वासियों के लिए यह आनंद का दिन हैं।
  2. भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता तन, मन,धन से अपनी भूमिका निभाएंगे।

जागरण संवाददाता, शिमला। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि श्री राम जन्म स्थान अयोध्या में 500 वर्षों के लंबे समय के संर्घष के बाद 22 जनवरी 2024 को श्री रामलला अपने मंदिर में विराजमान होने जा रहें हैं। राम जन्म भूमि में प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम हो रहा हैं। उन्होंने कहा कि समस्त देशवासियों व हिमाचल प्रदेश वासियों के लिए यह आनंद का दिन हैं।

घर-घर में पहुंचाया जा रहा अक्षत

हमारे अराध्य श्री राम हजारों-हजारों बलिदानों के बाद अपने मूल स्थान पर स्थापित हो रहें हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के समस्त कार्यकर्ता समस्त भाई-बहन जो राम भक्त विभिन्न कार्यक्रम बनाकर चले हैं जैसे अक्षत, यात्रा और घर-घर में अक्षत पहुंचाना।

यह भी पढ़ें: Himachal: अब सुप्रीम कोर्ट से उम्मीद! IPS अफसर संजय कुंडू ने हिमाचल हाई कोर्ट के आदेश को SC में दी चुनौती; जारी है DGP पद की लड़ाई

22 तारीख को अपने आस-पड़ोस, गांव में मंदिरों में भजन, कीर्तन, यज्ञ, भण्डारा और लाइव टेलिकास्ट देखने का जो काम राम भक्त लोगों ने अपने हाथ में लिया है। उसमें भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता तन, मन,धन से अपनी भूमिका निभाएंगे।

हम सब जुड़ें हैं राम के साथ- बिंदल

डॉ. राजीव बिंदल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हम सब लोग राम के साथ जुड़ें हैं और हम राम भक्तों का पूरी तरह सहयोग करें। इस कार्यक्रम के समय भारतीय जनता पार्टी का न पटका न बैनर प्रयुक्त होगा। यह कार्यक्रम केवल राम भक्तों के बैनर के अंतर्गत होगा व इसमें सहयोग करने का कार्य सभी कार्यकर्त्ता करें।

यह भी पढ़ें: Himachal Politics: केंद्र मदद न करे तो हिमाचल में श्रीलंका जैसे हालात हो जाएं, भाजपा नेता ने कांग्रेस को सुनाई खरी-खरी; गढ़े ये आरोप