Move to Jagran APP

आइटीबीपी जवानों को बांधे रक्षा सूत्र

रक्षाबंधन के मौके पर आइटीबीपी कैंप तारादेवी में भारत रक्षा पर्व का

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Aug 2018 08:33 PM (IST)Updated: Sun, 26 Aug 2018 08:33 PM (IST)
आइटीबीपी जवानों को बांधे रक्षा सूत्र
आइटीबीपी जवानों को बांधे रक्षा सूत्र

जागरण संवाददाता, शिमला : रक्षाबंधन के मौके पर आइटीबीपी कैंप तारादेवी में भारत रक्षा पर्व का आयोजन किया। इस आयोजन के तहत विभिन्न संस्थाओं से आई महिलाओं ने आइटीबीपी के जवानों को रक्षा सूत्र बांधे। रविवार सुबह भारत तिब्बत पुलिस बल कैंप में तैनात जवानों को राखियां बांधने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम की महापौर कुसुम सदरेट और भाजपा पार्षद भी शामिल हुई, जिन्होंने सभी जवानों की कलाइयों पर राखी बांध कर उनकी लंबी आयु व सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर महापौर कुसुम सदरेट ने कहा कि इस रक्षा सूत्र से जवानों में काफी उत्साह देखा गया है। वाहिनी के सभी अधिकारियों एवं जवानों ने भेजी गई राखी के प्रायोजन को सार्थक करते हुए प्रण लिया कि भारत माता की रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान भी दे देंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय सेविका संस्था की महिलाओं ने भी कैंप में पहुंच कर जवानों और अधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधे। रोट्रेक्ट शिमला मिडटाउन ने बंगाला कॉलोनी संजौली में मनाया रक्षाबंधन पर्व मनाया। इस दौरान सदस्यों ने बच्चों को पढ़ाई, स्वच्छता के बारे में जागरूक किया। इसके बाद बच्चों को राखी बांधी गई और रक्षा बंधन के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर रोट्रेक्ट शिमला मिडटाउन के अध्यक्ष पियुश गुप्ता, भाजयुमो शिमला मंडल के उपाध्यक्ष गौरव सूद, साक्षी मेहला, मुस्कान, मानसी, गरीमा, सिमरन आदि ने भाग लिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.