रजनी पाटिल आज से हिमाचल दौरे पर
अखिल भारतीय काग्रेस कमेटी की हिमाचल प्रभारी एवं पूर्व सासद रजनी पाटिल 18 नवंबर से हिमाचल दौरे पर आएंगी।
राज्य ब्यूरो, शिमला : अखिल भारतीय काग्रेस कमेटी की हिमाचल प्रभारी एवं पूर्व सासद रजनी पाटिल तीन दिवसीय दौरे के दौरान प्रदेश की दो लोकसभा सीटों मंडी व हमीरपुर में कार्यकर्ताओं में नया जोश भरेंगी। उनका हिमाचल दौरा 18 नवंबर से शुरू होगा।
रजनी पाटिल कार्यकताओं से लोकसभा चुनाव को लेकर फीडबैक लेने के साथ चुनाव जीतने के लिए टिप्स देंगी। इस दौरे के दौरान हिमाचल कांग्रेस सहप्रभारी गुरकीरत सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू और विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री भी उनके साथ होंगे। रजनी पाटिल 18 नवंबर को सुंदरनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलेंगी। वह 19 नवंबर को सुबह 11 बजे मंडी जिला के गुटकर में कार्यकर्ताओं को मंडी सम्मेलन में लोकसभा चुनाव के लिए टिप्स देंगी। वह 20 नवंबर को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से संबंधित कार्यकर्ताओं के एक दिवसीय अधिवेशन को मैहतपुर में संबोधित करेंगी।