पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष बने राजीव भिख्टा
राजकीय महाविद्यालय नेरवा में पूर्व विद्यार्थियों की बैठक हुई।
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Nov 2018 03:12 PM (IST)Updated: Thu, 22 Nov 2018 03:12 PM (IST)
संवाद सूत्र, नेरवा : राजकीय महाविद्यालय नेरवा में पूर्व विद्यार्थियों की बैठक हुई। बैठक में पूर्व छात्र संघ का चुनाव किया गया, जिसमें व्यापार मंडल नेरवा के अध्यक्ष राजीव भिख्टा को अध्यक्ष, डीडी परसाइक को उपाध्यक्ष, सुशील दफराइक को महासचिव, राजेंद्र त्यागी को सह सचिव व महाविद्यालय के प्रवक्ता नरेंद्र नेगी को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा महेंद्र खागटा, हनी सूद, राहुल झगटा, सुरेश जस्टा, योगेश पुरटा व मनोहर सिंह को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। सहसचिव राजेंद्र त्यागी ने बताया की संघ की अगली बैठक पांच दिसंबर को होगी। अध्यक्ष राजीव भिख्टा ने कॉलेज के पूर्व छात्रों से अधिक से अधिक संख्या में बैठक में भाग लेने का आग्रह किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें