Move to Jagran APP

आज विधानसभा अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देंगे राजीव बिंदल

हिमाचल भाजपा की कमान संभालने के लिए विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिदल वीरवार को अपने पद से त्यागपत्र दे सकते हैं। पार्टी हाईकमान ने उनका नाम इस पद के लिए लगभग तय कर लिया है। 17 को भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं की मौजूदगी में दीपकमल में अपना नामांकन भरेंगे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 15 Jan 2020 07:04 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jan 2020 07:04 PM (IST)
आज विधानसभा अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देंगे राजीव बिंदल
आज विधानसभा अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देंगे राजीव बिंदल

जागरण संवाददाता, शिमला : हिमाचल भाजपा की कमान संभालने के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल 16 जनवरी को दोपहर करीब एक बजे पद से त्यागपत्र देंगे। पार्टी हाईकमान ने उनका नाम भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष के लिए लगभग तय कर लिया है। वह 17 जनवरी को भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं की मौजूदगी में पार्टी के प्रदेश कार्यालय दीपकमल शिमला में नामांकन भरेंगे। पार्टी की ओर से 18 जनवरी को इनके नाम को औपचारिक तौर पर घोषित किया जाना है।

loksabha election banner

डॉ. राजीव बिंदल की विधानसभा अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद से लगातार उन्हें मंत्रिमंडल में लाने की चर्चा चल रही थी। इसके लिए नेताओं की कई बार दिल्ली दौड़ भी लगी। अब मंत्रिमंडल तो नहीं बल्कि भाजपा के राज्य के सबसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी जा रही है। विधानसभा अध्यक्ष का पद खाली होने की बात से ही राज्य में राजनीति गरमा गई है। पार्टी इस पद की जिम्मेदारी किसे सौंपती है, इसे लेकर कई नाम सामने आ रहे हैं। वरिष्ठ से लेकर कई नए विधायक भी अब विधानसभा अध्यक्ष से लेकर मंत्री की दौड़ में शामिल हैं। सरकार में दो मंत्रियों के पद खाली हैं। विधानसभा अध्यक्ष का पद खाली होने के बाद तीन तलबगारों को अहम स्थान मिलने की उम्मीद जग जाएगी।

------------ इनके नाम चर्चा में

मंडी से अनिल शर्मा के मंत्री पद से त्यागपत्र देने के बाद से विधायक कर्नल इंद्र सिंह का नाम सुर्खियों में है। अब पार्टी इन्हें विधानसभा या फिर सरकार में स्थान देती है, यह दिल्ली में ही तय होना है। कांगड़ा जिला से विधायक राकेश पठानिया का दावा लोकसभा चुनाव की लीड के बाद मजबूत माना जा रहा है। कांगड़ा जिला से ही मंत्री सरवीण चौधरी का नाम भी विधानसभा अध्यक्ष के लिए चर्चा में है। ये भी हैं दौड़ में

मंत्री पद के लिए सिरमौर जिले के पावटा से सुखराम चौधरी और हमीरपुर जिले से कमलेश कुमारी क्षेत्रीय संतुलन में मंत्री पद की दौड़ में हैं। हालांकि सरकार सिरमौर और हमीरपुर जिले में क्षेत्रीय संतुलन बनाने के लिए इन्हें स्थान पर देने पर मंथन कर रही है। दोनों ही जिलों से पार्टी के दिग्गज नेता होने पर यह फैसला लेना जयराम सरकार के लिए चुनौतीपूर्ण होगा। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज का नाम उनके विधायक के लंबे अनुभव और कानूनविद होने के नाते चर्चा में है। 26 के बाद हो सकता है फेरबदल

भले ही भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष का फैसला हो गया है। 18 जनवरी को इसकी औपचारिकता पूरी हो जाएगी। इसके बावजूद मंत्रिमंडल में विस्तार या फेरबदल के लिए समय लगेगा। प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दिल्ली जाएंगे। वह वहां 20 जनवरी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के दौरान मौजूद रहेंगे। इसके बाद नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के संबंध में जागरूक करने के लिए मुख्यमंत्री व्यस्त रहेंगे। उनका 24 जनवरी को धर्मपुर दौरा प्रस्तावित है। वह 25 व 26 जनवरी को कई कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। इसके बाद किसी भी समय फेरबदल की उम्मीद है।

-------- हंसराज के पास होगा विधानसभा अध्यक्ष का अतिरिक्त दायित्व

राज्य ब्यूरो शिमला : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिदल के इस्तीफे के बाद विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज के पास अध्यक्ष पद का अतिरिक्त दायित्व रहेगा। विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा ने बताया कि हंसराज के पास अगली नियुक्ति तक अध्यक्ष पद का अतिरिक्त दायित्व होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.