Move to Jagran APP

रजनी पाटिल आज से दो दिवसीय हिमाचल दौरे पर

राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल दो दिवसीय हिमाचल दौरे के लिए रविवार क

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 05:05 PM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 05:05 PM (IST)
रजनी पाटिल आज से दो दिवसीय हिमाचल दौरे पर
रजनी पाटिल आज से दो दिवसीय हिमाचल दौरे पर

राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल दो दिवसीय हिमाचल दौरे के लिए रविवार को शिमला पहुंचेगी। रविवार को पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर वह सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर भारत बंद पर रूपरेखा तैयार करेंगी। इस दौरे के दौरान लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार की जाएगी।

loksabha election banner

रजनी पाटिल पार्टी में नई जान फूंकने के लिए फिर हिमाचल दौरे पर आ रही हैं। प्रदेश प्रभारी बनने के बाद उनका हिमाचल का यह तीसरा दौरा है। सोमवार को भारत बंद के दौरान वह शिमला में रहेंगी। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी के नेताओं के साथ मंथन करेंगी। रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पदाधिकारियों की बैठक भी बुलाई गई है। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.