सीबीआइ अधिकारियों से मोदी, शाह कर रहे खिलवाड़ : पाटिल
हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल का कहना है कि पीएम मोदी और अमित शाह सीबीआइ के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सीबीआइ अधिकारियों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से देश की सबसे प्रमुख जांच एजेंसी सीबीआइ पर कार्रवाई की जा रही है उसके खिलाफ कांग्रेस शुक्रवार को सीबीआइ कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन करेगी।
मोदी सरकार ने रात के अंधेरे में सीबीआइ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है जो पूरी तरह से अन्यायपूर्ण है। राजीव भवन में शिमला में पत्रकारों से बातचीत में हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि मोदी सरकार की इस नीति के खिलाफ काग्रेस हिमाचल सहित सभी राज्यों में सीबीआइ कार्यालयों का घेराव करेगी। शुक्रवार को रेलवे बोर्ड स्थित सीबीआइ कार्यालय के बाहर धरना दिया जाएगा। देश की सबसे बड़ी जाच एजेंसी के निदेशक के खिलाफ रात के 12 बजे मोदी सरकार कार्रवाई कर रही है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गलत निर्णय ले रहे है।
रजनी पाटिल ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है कि सर्वोच्च जाच एजेंसी के अफसरों के साथ ऐसा खिलवाड़ करने वाली मोदी सरकार के खिलाफ काग्रेस ने अब सड़कों पर उतरने का निर्णय लिया है। रजनी पाटिल ने कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में काग्रेस चारों सीटे जीतेगी। इसके लिए संगठन ने तैयारिया शुरू कर दी हैं।
प्रदेश अध्यक्ष बदलने के सवाल पर साधी चुप्पी प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष का बदलने के सवाल पर प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने चुप्पी साध ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति या पद से किसी को हटाने का फैसला पार्टी हाईकमान करेगा। यह उनके क्षेत्र अधिकार से बाहर है। उन्होंने कहा कि संगठन में फेरबदल से बड़ी जिम्मेदारी अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव है। सभी पदाधिकारी एकजुट होकर कार्य करेगे।
निष्कासितों की होगी घर वापसी पार्टी से निष्कासित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की घर वापसी जल्द होगी। रजनी पाटिल ने कहा कि जिन्हे बाहर किया गया था उनकी लोकसभा चुनाव से पहले संगठन में वासपी करेगे। इसके साथ-साथ किसी अन्य पार्टी के नेताओं ने भी काग्रेस में शामिल होना है तो बिना शर्त मंजूर होगा।