यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत
हिमाचल में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। मौसम विभाग ने पश्चिमी हवा के सक्रिय ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश में पड़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। पश्चिमी हवा के सक्रिय होने से आगामी पांच दिन तक मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रो में मौसम विभाग ने बारिश होने की संभावना जताई है। रविवार देर शाम प्रदेश के कुछ क्षेत्रो मे हल्की ठंडी हवाएं चली, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। हालांकि रविवार को प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र केलंग में एक सेटीमीटर ताजा बर्फबारी भी रिकॉर्ड की गई, जिससे न्यूनतम तापमान मे एक डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है।
बीते 24 घंटो के दौरान प्रदेश के अधिकतम व न्यूनतम तापमान मे कोई उल्लेखनीय परिवर्तन नही आया है। रविवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान ऊना मे 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान केलंग मे माइनस 9.4 सेल्सियस रहा। इसके अलावा प्रदेश के मैदानी और कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह की शुरुआत खिली धूप के साथ हुई और सुबह दस बजे से ही गर्मी अपना असर दिखाने लगी। दिन के समय तेज गर्मी के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया और बाजार सुनसान रहे।
प्रदेश में पश्चिमी हवा सक्रिय हो रही है। सोमवार से प्रदेश के कुछ क्षेत्रो मे बारिश हो सकती है। सात अप्रैल तक मौसम खराब रह सकता है। इससे तापमान मे गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी।
-मनमोहन सिंह, निदेशक मौसम विभाग शिमला।
कहां कितना तापमान:
शिमला 14.0 25.3
सुंदरनगर 11.3 33.5
भुंतर 8.1 31.8
कल्पा 4.6 20.2
धर्मशाला 13.4 29.2
ऊना 17.9 38.4
मंडी 17.8 32.2
नाहन 20.7 33.3
केलंग -0.4 13.0
सोलन 13.0 30.8
यह भी पढ़ेंः सीएम वीरभद्र के खिलाफ जांच एजेंसियों ने तेज की कार्रवाई, दिल्ली स्थित फार्महाउस सीज